एक्सप्लोरर

Durg: ऑनलाइन सट्टा में हुआ नुकसान तो अपहरण कर करने लगे उगाही, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने अपहरण कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं.

Durg Crime News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा (Online Betting) खेलने वाले ऐसे दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो बंदूक की नोक पर 5 लाख की उगाही कर रहे थे. आरोपियों ने एक व्यक्ति का अपहरण करके उससे बलेनो कार में बैठाया और फिर पैसे मांगने लगे और न देने पर जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित सरकार टंडन ने भिलाई नगर थाने में 22 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसने शिकायत की थी कि 18 जुलाई को बलजीत सेठिया और उसका रिश्तेदार बब्बी जबरदस्ती उसे काले कलर की बलेनो कार में बैठाकर सुपेला की ओर ले गए और पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी.  

पीड़ित ने बताया कि  19 जुलाई को बलजीत सेठिया और बब्बी फिर से आए और कनपटी पर बंदूक रखकर धमकाया कि अगर पैसे नहीं दिए तो जान से मार देंगे. इसके बाद सरकार टंडन ने बलजीत सेठिया को 19 जुलाई को एक लाख रुपये ऑनलाइन भेज दिए. इधर, पीड़ित ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी.

आरोपियों से जब्त किया गया हथियार
मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने मामले में जल्द कार्रवाई करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम का गठन किया गया. जिसके बाद टीम ने घटनास्थल और पीड़ित से बारीकी से पूछताछ की.पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनसे देसी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और एक बलेनो कार जब्त की गई है.

ऑनलाइन सट्टा के अवैध काम से जुड़े थे प्रार्थी और आरोपी
दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि यह पूरा मामला ऑनलाइन सट्टा से जुड़ा हुआ है. पीड़ित और आरोपी दोनों गोवा में एक ऑनलाइन पैनल चला रहे थे. पैनल नुकसान होने के बाद पीड़ित भिलाई आ गया था. जिसके बाद आरोपी उससे पांच लाख देने की मांग कर रहे थे. रुपए नहीं देने पर आरोपियों ने पीड़ित का अपहरण कर लिया और पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी.  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें- Durg: बैंक के करोडो़ं रुपये 'हेरफेर' करने के मामले में बीजेपी नेता गिरफ्तार, हाई कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
Maharashtra MLC Election Results LIVE: नागपुर में बड़ा उलटफेर! कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत वंजारी ने बनाई बढ़त
LIVE: नागपुर में बड़ा उलटफेर! कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत वंजारी ने बनाई बढ़त
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget