एक्सप्लोरर

Durg: बैंक के करोडो़ं रुपये 'हेरफेर' करने के मामले में बीजेपी नेता गिरफ्तार, हाई कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पुलिस को यह निर्देश दिया था कि जो भी मामले लंबित हैं उस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए. इसी कार्रवाई के दौरान बीजेपी के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है.

Durg Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग (Durg) जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रीतपाल बेलचंदन (Pritpal Belchandan) को पुलिस ने करोड़ों रुपये के घोटाले में गिरफ्तार किया है. प्रीतपाल बेलचंदन पर आरोप है कि बैंक में अध्यक्ष पद पर रहते हुऐ आर्थिक अनिमियतता करके बैंक को करीब 14.89 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया था. प्रीतपाल बेलचंदन को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया था जहां से कोर्ट ने प्रीतपाल बेलचंदन को जेल भेज दिया है. 

प्रीतपाल बेलचंदन वर्तमान में डोंगरगांव विधानसभा के प्रभारी हैं. 2021 में बैंक के तत्कालीन सीईओ पंकज सोढ़ी ने दुर्ग सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था.  आईपीसी की धारा 420,409, 467 और 468 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.

जानिए क्या है पूरा मामला
प्रीतपाल बेलचंदन के ऊपर आरोप है कि बिना पंजीयक सहकारी संस्था की अनुमति के 234  मामलों में करीब साढ़े तेरह करोड़ रुपयों का लोन बांटकर आर्थिक अनियमितता की थी. प्रीतपाल बेलचंदन ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी. हाल ही में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सभी पेंडिंग मामलों पर पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. अब करीब 2 साल बाद प्रीतपाल बेलचंदन को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कोतवाली पुलिस ने प्रीतपाल बेलचंदन को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया. जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है. 

हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई
 दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि साल 2020 में कलेक्टर के निर्देश पर एक जांच कमेटी बैठी थी. तत्कालीन जिला सहकारी मर्यादित बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन के खिलाफ कुछ शिकायतें मिली थीं जो जांच में सही पाई गई थीं जिसके बाद पुलिस ने एफ आई आर दर्ज किया था. उच्च न्यायालय का निर्देश था कि जितने भी लंबित मामले हैं उन्हें जल्द से जल्द निपटाया जाए. उसी के तहत उनको हिरासत में लेकर के रिमांड पर भेजा गया है.

ये भी पढ़ें- Bastar News: बस्तर संभाग में भारी बारिश के बीच एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी, हर कोई जवानों के हौसले को कर रहा सलाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Chhattisgarh News: तमिलनाडु से लौटेंगे बंधक बनाकर रखे गए जांजगीर-चांपा के 50 श्रमिक, कलेक्टर ने खुद संभाला मोर्चा
छत्तीसगढ़: तमिलनाडु से लौटेंगे बंधक बनाकर रखे गए जांजगीर-चांपा के 50 श्रमिक, कलेक्टर ने खुद संभाला मोर्चा
छत्तीसगढ़: 1200-1500 का बिल हुआ जीरो, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का मिला लाभ, क्या बोले CM साय
छत्तीसगढ़: 1200-1500 का बिल हुआ जीरो, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का मिला लाभ, क्या बोले CM साय
छत्तीसगढ़ में फिर परिवार बढ़ा सकेंगे सरेंडर कर चुके नक्सल, 33 ने नसबंदी कराई खत्म
छत्तीसगढ़ में फिर परिवार बढ़ा सकेंगे सरेंडर कर चुके नक्सल, 33 ने नसबंदी कराई खत्म

वीडियोज

Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
राज्यसभा चुनाव: MP में BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें तेज
राज्यसभा चुनाव: MP में BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें तेज
24 साल के इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
2000 करोड़ी एक्ट्रेस संग सनी देओल ने किया काम, 2 करोड़ भी नहीं कमाए, महा डिजास्टर निकली फिल्म
2000 करोड़ी एक्ट्रेस संग सनी देओल ने किया काम, 2 करोड़ भी नहीं कमाए, महा डिजास्टर निकली फिल्म
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
'मां-पापा माफ कर देना, दोबारा...', सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
'माफ करना, दोबारा..., सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
Frozen Dessert Health Risks: जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
Embed widget