एक्सप्लोरर

Delhi Flood: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, बाढ़ का अलर्ट जारी

Yamuna River Flood: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर है, खतरे के निशान के करीब। पहाड़ी बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार चेतावनी स्तर 204.5 मीटर के उपर बना हुआ है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और हथिनी कुंड एवं वजीराबाद बैराज से छोड़े जा रहे पानी से यमुना का प्रवाह तेज बना हुआ है. जिससे निरंतर राजधानी में बाढ़ की आशंका बनी हुई है जो कभी भी गहरा सकती है. इसे देखते हुए प्रशासन ने सभी संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा है और बचाव संबंधित एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दे रखे हैं.

यमुना का पानी आज सुबह 7 बजे 205.02 मीटर पर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से कुछ ही कम है. पुराने लोहे के पुल के पास पानी का बहाव सामान्य से काफी ऊपर है, जो कई निचले इलाकों के लिए खतरे की घंटी है. जलस्तर में लगातार बनी हुई यह वृद्धि दिल्ली में बाढ़ के खतरे को बढ़ा रही है. इसे देखते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है.

हथिनी कुंड और वजीराबाद बैराज से भारी मात्रा में छोड़ा जा रहा पानी

अधिकारियों का कहना है कि, यमुना में पानी बढ़ने की सबसे बड़ी वजह हथिनी कुंड एवं वजीराबाद बैराज से लगातार पानी का छोड़ा जाना है. पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बैराज से हर घंटे हजारों क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है. बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, सुबह 7 बजे हथिनी कुंड बैराज से लगभग 272645 क्यूसेक पानी, वजीराबाद बैराज से 40040 क्यूसेक पानी और ओखला बैराज से 52081 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. जिससे दिल्ली का जलस्तर प्रभावित हो रहा है.

48 से 50 घंटो में दिल्ली पहुंचता है बैराज का पानी

बता दें कि, बैराज से छोड़ा गया पानी 48 से 50 घंटो में दिल्ली पहुंचता है. यमुना का चेतावनी का स्तर 204.50 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है. जलस्तर के 206 मीटर पहुंचते ही प्रशासन निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित करना शुरू कर देता है.

प्रशासन अलर्ट, जनता से अपील हो जाएं सावधान

बढ़ते जलस्तर के बीच अलर्ट प्रशासन ने बचाव दल एवं अन्य संबंधित एजेंसियां को स्टैंड-बाय मोड़ पर रखा है ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके. वहीं, दिल्लीवासियों से अपील की जा रही है कि वे यमुना किनारे न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. ग़ौरतलब है कि, पिछले साल यमुना के जलस्तर ने 208.66 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिससे राजधानी के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
15 अगस्त तक दिल्ली वाले नहीं कर सकेंगे यह काम, अलर्ट पर पुलिस
15 अगस्त तक दिल्ली वाले नहीं कर सकेंगे यह काम, अलर्ट पर पुलिस
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget