एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन तेज, सोशल मीडिया पर मुहिम चला मांगा समर्थन

Wrestlers Protest in Delhi: बीजेपी सांसद बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन सोशल मीडिया पर भी एक मुहिम बन चुका है। बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ट्वीट कर रहे हैं तो साक्षी मलिक इनके ट्वीट को लगातार रीट्वीट कर रही हैं. 

Delhi News: भारतीय कुश्ती महा संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन-उत्पीड़न के मामले को लेकर जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों का प्रदर्शन लगातार जारी है. इस दौरान विभिन्न खाप पंचायत और संगठनों के साथ ही नेताओं के पहलवानों के इस प्रदर्शन में आने का सिलसिला जारी है. वहीं, अब पहलवानों का प्रदर्शन सोशल मीडिया पर भी एक मुहिम बन चुका है. बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने लगातार कई ट्वीट किए, जबकि साक्षी मलिक इनके ट्वीट को लगातार रीट्वीट करती रहीं. 

पहलवानों ने शनिवार को हैशटैग #arrest brijbhushan now अभियान चलाया. विनेश ने इस हैशटैग से पोस्ट किया, 'अधर्म से धर्म की इस लड़ाई में आपका सहयोग ही हमारी हिम्मत है. दूसरी तरफ बजरंग ने लिखा- यहां बिजली, पानी भी बंद कर दिया गया है. अन्याय के विरुद्ध इस लड़ाई में हम अपनी बेटियों की आवाज बन रहे हैं, आप भी अपना फर्ज निभाइए, साथ आइए."

समर्थन में उतरीं मनिका बत्रा

कुछ ही देर बाद पहलवानों ने ट्वीट किया कि 'ट्विटर इंडिया ने उनके हैशटैग को ट्रेडिंग लिस्ट से हटा दिया है. बजरंग ने फिर ट्वीट कर जानकारी दी कि ब्लॉक हट गया है और फिर से #arrest_ brijbhushan_now ट्रेड करने लगा है. दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने भी ट्वीट कर कहा कि उनका समर्थन पहलवानों के साथ है.

बृज भूषण ने उठाए सवाल

एफआईआर दर्ज होने के बाद रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'प्रदर्शन करना उनका अधिकार है, लेकिन क्या रेल्वे से जुड़ा कोई खिलाड़ी इस तरह धरने पर बैठ सकता है? सवाल उठाया कि अगर ओलिंपिक मेडल विजेता ही सच और सही होने का पैमाना है, तो डबल ओलिंपिक मेडल विजेता जेल में क्यों है? साथ ही खुलासा किया कि बजरंग पूनिया का वह ऑडियो है, जिसमें वह नाबालिग लड़की का इंतजाम करने की बात कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह ऑडियो उन्होंने जांच समिति को सौंप दिया है.

योगेश्वर ने तोड़ी चुप्पी

पहलवानों के इस प्रदर्शन पर ओलिंपिक्स मेडलिस्ट पहलवान योगेश्वर दत्त ने शनिवार को पहली बार अपना मुंह खोला. योगेश्वर ने कहा कि जो कदम पहलवानों ने आज उठाए हैं, वह उन्हें तीन महीने पहले ही उठा लेना चाहिए था. मैंने पहले भी कहा था कि अगर कार्रवाई चाहते हैं, तो सूचना पुलिस को देनी चाहिए. बता दें कि योगेश्वर दत्त सरकार द्वारा गठित जांच समिति का भी हिस्सा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  Wrestlers Protest: केजरीवाल की भाषा बोल रहे बजरंग पुनिया, लोगों से अपील के बाद ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा ये हैशटैग

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget