एक्सप्लोरर

Delhi Crime News: डाबड़ी इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद भी की आत्महत्या, जानें वजह   

Delhi Murder: डाबरी थाना पुसिल ने हमलावर की पहचान 23 वर्षीय आशीष के रूप में की है. आरोपी महिला के सिर में गोली मार अपने घर गया और छत पर जाकर खुद को गोली मार ली.

Delhi News: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डाबड़ी (Dabri Area ) इलाके में 42 वर्षीय एक महिला की उसके घर के पास कथित रूप से गोली मारकर हत्या (Women Murder) कर दी. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक गुरुवार को डाबड़ी थाने को रात करीब पौने नौ बजे इस घटना की सूचना मिली. सूचना के अनुसार रेणु नामक महिला पर उसके घर के पास ही गोली चलाई गई. आरोपी की धड़पकड़ के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डाबरी थाना पुसिल ने हमलावर की पहचान 23 वर्षीय आशीष  के रूप में की है. आरोपी महिला के सिर में गोली मार मौके से फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक बाद में आशीष ने अपनी छत पर देसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एक टीम पास के इलाके में एक घर में गई, जहां आरोपी अपने माता-पिता के साथ रहता था. आरोपी को घर की छत पर हथियार देसी पिस्तौल का उपयोग करके आत्महत्या करते पाया गया. 

जानकारी के मुताबिक आशीष और रेनू एक-दूसरे को जानते थे. दोंनों कुछ साल पहले एक ही जिम में जाते थे. रेनू गोयल नाम की महिला को हमले के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. रेनू एक गृहिणी थीं, उनके परिवार में उनके पति और तीन बच्चे हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावर पैदल आया और महिला को नजदीक से गोली मार दी.

ये है हत्या की वजह

द्वारका के डीसीपी एम हर्षवर्द्धन ने कहा कि हमने संदिग्ध की पहचान कर ली है. पहली नजर में यह निजी दुश्मनी जान पड़ती है लेकिन पुलिस हत्या के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. हत्या की यह घटना उस समय सामने आई है, जब हत्या के मामलों के साथ हाल ही में बंदूक की नोक पर हुई डकैती ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था को लेकर सबकी चिंता बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें:  Doorstep Delivery Scheme: दिल्ली वालों को डोरस्टेप योजना के तहत मिलेगा बड़ा तोहफा, 58 और सेवाओं को जोड़ने की तैयारी


दिल्ली डाबरी में महिला की गोली मारकर हत्या 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget