एक्सप्लोरर

Doorstep Delivery Scheme: दिल्ली वालों को डोरस्टेप योजना के तहत मिलेगा बड़ा तोहफा, 58 और सेवाओं को जोड़ने की तैयारी 

Delhi Doorstep Delivery Scheme News: सरकार की डोरस्टेप डिलीवरी योजना का लाभ 31 मार्च 2023 तक 5.6 लाख लोग उठा चुके हैं. 58 और नई सेवाओं को सप्ताह के अंत तक जोड़ने की येाजना है. 

Delhi News: दिल्ली वालों को आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से बहुत जल्द एक और सौगात मिलने वाली है. खबर यह है कि सीएक केजरीवाल सरकार की दिल्ली डोरस्टेप डिलीवरी योजना में 58 नई सेवाओं को और शामिल करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.  इसमें 29 सेवाएं परिवहन विभाग से ही संबंधित हैं. जानकारी के मुताबिक सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अगस्त के पहले सप्ताह में नई सेवाएं शुरू कर सकते हैं। 58 नई सेवाओं को इस योजना में शामिल करने के बाद दिल्ली में रहने वाले लोग संबंधित विभागों का दौरा किए बिना 158 सेवाओं का लाभ घर बैठे ही प्राप्त कर सकते हैं. 

दिल्ली के प्रशासनिक सुधार मंत्री कैलाश गहलोत के मुताबिक योजना के अनुसार सॉफ्टवेयर का परीक्षण पूरा हो चुका है और आवश्यक हार्डवेयर भी उपलब्ध संबंधित विभागों को उपलब्ध करा दिए गए हैं. उन्होंने कहा​- "अब जरूरी डाटा को नए सॉफ्टवेयर में ट्रांसफर करने की जरूरत है, जिसे इस सप्ताह के अंत तक डाटा ट्रांसफर का काम पूरा होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल जल्द डोरस्टेप डिलीवरी योजना के तहत नई सेवाएं को लॉन्च करेंगे।

दिल्ली सरकार की प्रमुख सेवाएं

आप सरकार डोरस्टेप डिलीवरी योजना में 58 नई सेवाओं को जोड़ने की तैयारी में है. वर्तमान में दिल्ली में 100 सार्वजनिक सेवाएं डोरस्टेप डिलीवरी योजना के तहत घर तक पहुंचाई जा रही हैं. दिल्ली जिन 58 नई सेवाओं हो इस योजना में शामिल करने की तैयारी है, उनमें से परिवहन विभाग की 29 सेवाएं शामिल हैं. इसके अलावा, इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस में नाम बदलना, वाहन फिटनेस प्रमाणपत्र, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, रेवेन्यू डिपार्टमेंट से जुड़ी दो सेवाएं, दिल्ली बिल्डिंग एंड अदर वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की 8 सेवाएं, लेबर डिपार्टमेंट की 19 और 29 ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की सेवाओं को शामिल किया जाएगा. 

ऐसे उठाएं योजना का लाभ

दिल्ली सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवेदक को सबसे पहले टोल फ्री नंबर 1076 पर डायल करना होगा. इस नंबर पर सूचना देने के बाद मोबाइल संबंधित कर्मचारी आपके घर का दौरा करेंगे. विभागीय कर्मचारी आपसे जरूरी दस्तावेजों और जानकारी हासिल करेंगे. इसके बाद दस्तावेजों को संबंधित विभाग में जमा कराया जाएगा. आवेदन जमा करने के लिए 50 रुपए की फीस ली जाती है. इन आवेदकों की शिकायत के समाधान के लिए एक केंद्रीयकृत कॉल सेंटर बनाया गया है.
 
5 साल पहले शुरू हुई थी योजना

बता दें कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने 10 सितंबर 2018 को डोरस्टेप डिलीवरी योजना की शुरुआत की थी. इसका मकसद दिल्ली के लोगों को ऑफिसों का चक्कर लगाने से बचाना और बिचौलियों की भूमिका खत्म करना था. डोरस्टेप डिलिवरी योजना की शुरुआत 30 सेवाओं के साथ हुई थी. 2019 में कुल 70 सेवाओं को इसमें जोड़ा गया. वर्तमान में इस योजना के तहत लोग 100 सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं. ये सेवाएं 14 विभागों द्वारा सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं. 31 मार्च 2023 तक 5.6 लाख लोग इन सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं. 58 और सेवाओं केा इसमें जोड़ने की योजना है. 

यह भी पढ़ें:  Sanjay Singh Protest: संसद में प्रदर्शन कर रहे संजय सिंह से मिले भगवंत मान, बोले- 'कबूतर के आंख बंद करने से बिल्ली का हमला...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget