एक्सप्लोरर

Delhi: लोकेशन बदलने से नाराज UBER ड्राइवर ने खतरनाक तरीके से चलाई कैब, बीच सड़क पर गिरी युवती

दिल्ली में उबर कैब में बैठी एक युवती के ड्रॉप लोकेशन बदलने से नाराज ड्राइवर ने तेज रफ्तार कैब को खतरनाक तरीके से मोड़ा जिससे कैब में बैठी युवती कैब से बाहर सड़क पर जा गिरी और हादसे का शिकार हो गई.

Delhi News: दिल्ली में उबर (Uber) कैब में बैठी एक युवती को अपना डेस्टिनेशन लोकेशन बदलना बहुत महंगा पड़ गया. नाराज ड्राइवर ने विधानसभा के पास एक कट पर खतरनाक तरीके से तेज रफ्तार कैब को मोड़ा. इससे युवती कैब से बाहर सड़क पर जा गिरी. वहीं हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर कैब लेकर फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक ड्राइवर की पहचान पवन के रूप में हुई है और महिला के गिर जाने के बाद पवन उसका हैंड बैग भी लेकर फरार हो गया जिसमें उसका फोन, पर्स और नकदी समेत अन्य सामान थे.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता दिलशाद गार्डन इलाके में अपने परिवार के रहती है और वह एमबीए की पढ़ाई कर रही है. बुधवार की शाम को वह अपने दोस्तों के साथ मजनू का टीला गई थी. वहां से निकलने पर पीड़िता ने अशोक विहार के लिए कैब बुक की, लेकिन कुछ दूर चलने के बाद युवती ने ऐप पर अपना ड्रॉप लोकेशन दिलशाद गार्डन डाल दिया. वहीं ड्राइवर को इसकी जानकारी हुई तो वो और पैसे मांगने लगा. पैसे और न मिलने पर ड्राइवर भड़क गया और वह कैब को तेज रफ्तार में चलाने लगा. इस दौरान युवती ने ड्राइवर से कैब को ठीक से चलाने के लिए भी कहा, लेकिन वह नहीं माना.

आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
इसके बाद ड्राइवर ने तेज रफ्तार कैब को खतरनाक तरीके से मोड़ा. इससे पीड़िता कैब में उछल कर गेट से टकरा गई और चलती कैब से ही सड़क पर जा गिरी. वहीं युवती की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने और चोरी का मामला दर्ज किया है. पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि, ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से महिला का सामान भी बरामद कर लिया गया है. वहीं उबर के एक प्रवक्ता ने कहा कि वे जांच में पुलिस की मदद कर रहे हैं. यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. इस घटना के बाद ड्राइवर का उबर ऐप से एक्सेस हटा दिया है.

यह भी पढ़ेंः  Delhi Budget Session: दिल्ली विधानसभा से सस्पेंड BJP विधायक विजेंद्र गुप्ता की याचिका पर सुनवाई, HC ने सुनाया ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget