एक्सप्लोरर

Delhi Budget Session: दिल्ली विधानसभा से सस्पेंड BJP विधायक विजेंद्र गुप्ता की याचिका पर सुनवाई, HC ने सुनाया ये फैसला

Vijender Gupta News: विजेंद्र गुप्ता ने स्पीकर रामनिवास गोयल की ओर से दिल्ली विधानसभा से एक साल के लिए अपने निलंबित किए जाने को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

BJP MLA Vijender Gupta Suspend News: दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने शुक्रवार को बीजेपी के विधायक विजेंद्र गुप्ता को शेष बजट सत्र के लिए सोमवार से विधानसभा में शामिल होने की अनुमति दे दी है. विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) अध्यक्ष रामनिवास गोयल (Ram Niwas Goel) अपने एक साल के निलंबन को चुनौती दी थी. जस्टिस प्रतिभा एम सिंह (Pratibha M Singh) की एकल-न्यायाधीश की पीठ ने अंतरिम उपाय के रूप में विजेंद्र गुप्ता को राहत दी और उनकी याचिका का निस्तारण किया. सदन की कार्यवाही में कथित रूप से बाधा डालने के आरोप में विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने 21 मार्च को विजेंद्र गुप्ता को अगले बजट सत्र तक के लिए निलंबित कर दिया था.

हाईकोर्ट ने कहा कि विजेंद्र गुप्ता और सत्ता पक्ष के अन्य सदस्यों दोनों की वजह से हंगामा हुआ था. जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह ने कहा, "इतना ही कहा जा सकता है कि विधानसभा या निर्वाचित सदन के सदस्यों को अपनी गरिमा बनाए रखनी है." मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस सचिन दत्ता की खंडपीठ ने विधायक की याचिका पर सुनवाई की थी, जिसे वरिष्ठ अधिवक्ता जयंत मेहता ने दायर किया था. खंडपीठ ने मामले को शुक्रवार को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया था.

याचिका में आदेश को दिया गया था अन्यायपूर्ण करार

जयंत मेहता ने कहा था, "यह एक मौजूदा विधायक के बारे में है, जिसे एक साल के लिए सदन में उपस्थित होने से अयोग्य घोषित कर दिया गया है, जो सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ-साथ सदन के नियमों का भी उल्लंघन है..अनुच्छेद 194 के तहत कार्यवाही में भाग लेने का अरक्षणीय अधिकार है. याचिका में रामनिवास गोयल की ओर से पारित आदेश को अन्यायपूर्ण और अनुचित करार दिया गया था."

विजेंद्र गुप्ता के निलंबन को लेकर की गई थी ये मांग

याचिका में कहा गया कि यह आदेश दिल्ली की विधानसभा के प्रक्रिया और संचालन के नियम का उल्लंघन करता है. याचिका में विजेंद्र गुप्ता के निलंबन को तत्काल प्रभाव से रद्द करने, उन्हें विधानसभा में भाग लेने के साथ-साथ विधायक के रूप में अपने अधिकारों और विशेषाधिकारों का प्रयोग करने की अनुमति देने के लिए अदालत से निर्देश देने की मांग की गई थी.

विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया था विजेंद्र गुप्ता ने

गौरतलब है कि विधानसभा बैठक के दौरान, विजेंद्र गुप्ता ने वित्त मंत्री कैलाश गहलोत और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के खिलाफ दिल्ली के बजट के विवरण को सोशल मीडिया पर 'लीक' करने के लिए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया था. रामनिवास गोयल ने जवाब दिया था, नियमों के अनुसार, इस तरह के नोटिस को तीन घंटे पहले देना होता है. आप कह रहे हैं कि इस पर आज ही चर्चा होनी चाहिए. ऐसा लगता है कि इसका उद्देश्य हंगामा करना और सदन का समय बर्बाद करना है. विधानसभा अध्यक्ष ने गुप्ता को कड़ी चेतावनी भी दी थी.

दिल्ली विधानसभा सदन की कार्यवाही की तारीख बढ़ी

बता दें कि दिल्ली विधानसभा सदन की कार्यवाही स्पीकर रामनिवास गोयल ने बढ़ा दी है. 27 और 28 मार्च को भी सदन की कार्यवाही चलेगी. वहीं शुक्रवार को सदन की कार्यवाही फिलहाल 27 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi News: सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- 'लोकसभा से राहुल गांधी का निष्कासन चौंकाने वाला'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raghav Chadha Security: राघव चड्ढा को Z+ सिक्योरिटी पर सियासत, सौरभ भारद्वाज बोले- BJP इतनी ज्यादा बेताब है कि...
राघव चड्ढा को Z+ सिक्योरिटी पर सियासत, सौरभ भारद्वाज बोले- BJP इतनी ज्यादा बेताब है कि...
Raghav Chadha Security: पंजाब सरकार से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका, सुरक्षा ली वापस
पंजाब सरकार से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका, सुरक्षा ली वापस
अशोक मित्तल पर ED का एक्शन, अरविंद केजरीवाल बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे, करारा जवाब देंगे
अशोक मित्तल पर ED का एक्शन, अरविंद केजरीवाल बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे, करारा जवाब देंगे
Delhi News: प्रेमी की शादी रोकने के लिए होने वाली दुल्हन पर किया एसिड अटैक, आरोपी महिला गिरफ्तार
दिल्ली: प्रेमी की शादी रोकने के लिए होने वाली दुल्हन पर किया एसिड अटैक, आरोपी महिला गिरफ्तार

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की पार्टी का बड़ा दावा, 'CM सम्राट चौधरी नहीं पूरा कर पाएंगे कार्यकाल, JDU ही...'
प्रशांत किशोर की पार्टी का बड़ा दावा, 'CM सम्राट चौधरी नहीं पूरा कर पाएंगे कार्यकाल, JDU ही...'
Iran America War: नाकेबंदी में 8 ईरानी जहाजों को दबोचा, होर्मुज पार करते ही अमेरिका नौसेना ने..!
Iran America War: नाकेबंदी में 8 ईरानी जहाजों को दबोचा, होर्मुज पार करते ही अमेरिका नौसेना ने..!
अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को शेयर करनी होगी अपनी लोकेशन, डोप टेस्ट भी होगा; NADA का फैसला
अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को शेयर करनी होगी अपनी लोकेशन, डोप टेस्ट भी होगा; NADA का फैसला
कोविड वैक्सीन थी शेन वॉर्न की मौत का कारण? 4 साल बाद बेटे ने किया सनसनीखेज दावा
कोविड वैक्सीन थी शेन वॉर्न की मौत का कारण? 4 साल बाद बेटे ने किया सनसनीखेज दावा
Assembly Election 2026 Live: क्या कांग्रेस चुनाव के बाद सीटें कम पड़ने पर TMC को देगी समर्थन? अधीर रंजन चौधरी ने दिया जवाब
Live: क्या कांग्रेस चुनाव के बाद सीटें कम पड़ने पर TMC को देगी समर्थन? अधीर रंजन चौधरी ने दिया जवाब
नोएडा के श्रमिकों को मिला बृजभूषण शरण सिंह का साथ, पूछा-12 हजार में कैसे चलेगा घर?
नोएडा के श्रमिकों को मिला बृजभूषण शरण सिंह का साथ, पूछा-12 हजार में कैसे चलेगा घर?
Apple ने दी थी Grok को ऐप स्टोर से हटाने की धमकी, यहां जान लें क्या है पूरा मामला
Apple ने दी थी Grok को ऐप स्टोर से हटाने की धमकी, यहां जान लें क्या है पूरा मामला
Balcony Pigeon Control Tips: आपके घर की बालकनी को कबूतरों ने बना लिया है घर, जानें आसानी से भगाने का तरीका
आपके घर की बालकनी को कबूतरों ने बना लिया है घर, जानें आसानी से भगाने का तरीका
Embed widget