एक्सप्लोरर

CM Arvind Kejriwal की होगी गिरफ्तारी! आज होंगे ED के सामने पेश, क्या है AAP की तैयारी?

Delhi Excise Policy case: सीबीआई ने कथित शराब घोटाले में अप्रैल में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की थी. पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल ने पूरे मामले को मनगढ़ंत और आप को खत्म करने का प्रयास करार दिया था.

Delhi Liquor Scam News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज कथित आबकारी नीति मामले ( Delhi Excise Policy Case) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हो सकते हैं. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि आप (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम ईडी के सामने आज पेश होंगे या नहीं. इस मसले पर आम आदमी पार्टी ने चुप्पी साध रखी है. ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दिन ​पहले सीएम को समन जारी कर पूछताछ के लिए अपने दफ्तर में बुलाया है. 

CBI ने सीएम से पूछे 56 सवाल

सीबीआई ने इस मामले में अप्रैल 2023 में इस मामले में दिल्ली के सीएम से नौ घंटे से ज्यादा देर तक पूछताछ की थी. सीबीआई ने कथित शराब घोटाले में अप्रैल में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की थी, जिस दौरान उनसे लगभग 56 सवाल पूछे थे. पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल ने पूरे मामले को 'मनगढ़ंत' और आप को खत्म करने का प्रयास करार दिया था. सीबीआई ने ​इसी मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को इसी साल फरवरी में गिरफ्तार किया था. ईडी ने तिहाड़ जेल में पूछताछ के बाद नौ मार्च को सीबीआई की प्राथमिकी से जुड़े धनशोधन मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. इस सप्ताह की शुरुआत में उच्चतम न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी.

LG ने की थी सीबीआई जांच की सिफारिश

सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति की जांच कर रहे हैं. आप प्रमुख और उनके नेताओं पर इस मामले में कथित तौर पर कुछ शराब डीलरों का पक्ष लेने का आरोप है. दिल्ली सरकार ने मुख्य सचिव की एक रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पिछले साल जुलाई में नीति बनाने और इसके कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी.

जांच एजेंसी के अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में कथित अनियमितताओं का उल्लेख किया था. इनमें कोविड-19 के चलते बिक्री के प्रभावित होने के नाम पर खुदरा लाइसेंसधारियों को 144 करोड़ रुपये की छूट और हवाईअड्डा क्षेत्र के लिए एक सफल बोली लगाने वाले को 30 करोड़ रुपये का रिफंड भी शामिल है, जो वहां शराब की दुकान खोलने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र हासिल करने में विफल रहा था. एक और आरोप यह है कि थोक लाइसेंसधारियों का कमीशन किसी चीज के बदले में पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया.

ये है AAP की तैयारी

एक दिन पहले दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि  उनका मकसद AAP को खत्‍म करना है. AAP ने अपने अगले कदम के बारे में भी बता दिया है. उन्होंने कहा था कि यदि पूरी पार्टी जेल में चली गई तो सरकार और पार्टी वहीं से चलेगी. बीजेपी चाहती है कि सभी लोगों को जेल भेज दिया जाए.

Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी को लेकर पूछे गए सवाल, जानें सौरभ भारद्वाज ने क्या दिया जवाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
DU के हिंदू कॉलेज में टीचर्स का प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाने के लिए हल्ला बोल
DU के हिंदू कॉलेज में टीचर्स का प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाने के लिए हल्ला बोल
यूट्यूबर ध्रुव राठी को नया समन जारी, क्या है मामला? पढ़ें पूरी जानकारी
यूट्यूबर ध्रुव राठी को नया समन जारी, क्या है मामला? पढ़ें पूरी जानकारी
दिल्ली HC में नकली पनीर पर PIL, केंद्र और FSSAI से 6 हफ्ते में मांगा जवाब
दिल्ली HC में नकली पनीर पर PIL, केंद्र और FSSAI से 6 हफ्ते में मांगा जवाब

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget