एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी को लेकर पूछे गए सवाल, जानें सौरभ भारद्वाज ने क्या दिया जवाब?

Delhi politics: दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यदि पूरी पार्टी जेल में होगी या सारे नेता ही जेल में डाल दिए जाएंगे तो सरकार और पार्टी भी जेल से ही चलेगी. 

Delhi News: दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी द्वारा सीएम को समन जारी करने के बाद अरविंद केजरीवाल को लेकर दिल्ली के सियासी गलियारे में चर्चा चरम पर है. इस बीच यह पूछ जाने पर कि अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 नवंबर तक गिरफ्तार हो जाते हैं तो आम आदमी पार्टी की रणनीति क्या होगी? इस सवाल के जवाब में दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस मसले पर आगे की रणनीति पार्टी के वरिष्ठ नेता तय करेंगे.

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पार्टी की रणनीति वरिष्ठ नेता तय करेंगे. इसके आगे उन्होंने कहा कि अगर पूरी पार्टी जेल में होगी या सारे नेता ही जेल में डाल दिए जाएंगे तो सरकार और पार्टी भी जेल से ही चलेगी। बीजेपी यही चाहती है. केंद्र सरकार भी यही चाहती है. आप ही बताओ हर कोई जेल में होगा तो सरकार भी वहीं से चलेगी न. वे चाहते हैं कि मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, मुफ्त तीर्थयात्रा, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक सब बंद हो जाएं, सब ठप हो जाएं. यही चाहती है केंद्र सरकार न,लेकिन सीएम अरविंद केजरीवाल ऐसा नहीं होने देंगे, चाहे जो हो जाए. 

अंदाजा नहीं था बीजेपी इस हद तक गिरेगी

इससे पहले मंत्री आतिशी ने कहा था कि सीएम अरविंद केजरीवाल जी को ED ने 2 नवंबर को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया. उन्हें गिरफ्तार करने के लिए बुलाया गया है. सिर्फ इसलिए, क्योंकि मोदी जी AAP को खत्म करना चाहते हैं. उन्हें अरविंद केजरीवाल जी से डर लगता है. ED के पीछे छुपकर खौफ में बैठी भारतीय जनता पार्टी अब इस हद तक गिरेगी, इसका आप अंदाजा नहीं सकते हैं. पर ये तो शुरुआत है, आगे तो अभी बहुत कुछ होना है. 

AAP को खत्म करने की साजिश

वहीं, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वो सीएम अरविंद केजरीवाल जी को ईडी के जरिए गिरफ्तार कराना चाहती है. ईडी भी ऐसा करने के लिए तैयार बैठी है. यह सिलसिला यहीं तक सीमित रहने वाला नहीं है. दिल्ली के बाद यह सिलसिला झारखंड, तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों तक में रिपीट होगा. ऐसा बीजेपी वाले चुनाव हार का आभास होने की डर से कर रहे हैं. यही वजह है कि इंडिया गठबंधन के नेताओं को परेशान करने का काम जारी है. यह आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश है. 

Karwa Chauth 2023: अरविंद केजरीवाल ने करवा चौथ पर सुहागिन माताओं-बहनों को दी शुभकामनाएं, जानें और क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget