एक्सप्लोरर

AAP Maha Rally: महारैली में क्यों शामिल हुए कपिल सिब्बल, अरविंद केजरीवाल ने पेश की सफाई, बताई ये वजह

Delhi Politics: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री आया, जो सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता. गली-गली में चर्चा है मोदी जी को क्या हो गया?

Delhi News: केंद्र सरकार द्वारा अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बेअसर करने के खिलाफ आम आमदी पार्टी की ओर से आज रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में भारी संख्या में लोग शामिल हुए. महारैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल भी शामिल हुए. उनके शामिल होने को लेकर सुबह से ही चर्चा थी कि आखिर आप के नेताओं ने रैली में शामिल होने के लिए सिर्फ कपिल सिब्बल को ही क्यों आमंत्रित किया. महारैली में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने चर्चा को लेकर अपनी​ स्थिति स्पष्ट कर दी है. 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान पहुंचे लोगों से कहा कि मोदी सरकार ने दिल्ली की जनता के अधिकारों को छीनने के लिए Supreme Court के फैसले को खारिज कर दिया. इस फैसले को लेकर लोगों में विरोधियों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है. यही वजह है कि इस फैसले को समझाने के लिए हमने देश के जाने माने अधिवक्ता कपिल सिब्बल जी को इस मंच पर आमंत्रित किया है. आमंत्रण को स्वीकार कर महारैली में शामिल होने के लिए मैं कपिल सिब्बल साहब का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं.

Supreme Court को नहीं मानता!

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि जब PM Modi कहते हैं कि मैं Supreme Court के फैसले को नहीं मानता तो इसे ही Hitler शाही कहते हैं. मोदी जी का काला अध्यादेश कहता है- मैं जनतंत्र को नहीं मानता, अब दिल्ली के अंदर तानाशाही चलेगी. अब जनता सुप्रीम नहीं, LG सुप्रीम है. उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री आया, जो Supreme Court को नहीं मानता! गली-गली में चर्चा है, ये Modi जी को क्या हो गया? इतना अहंकार? बता दें कि आप की महारैली को केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है. वहीं कुछ लोग इसे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आप की ओर से आगाज भी मान रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Delhi Politics: AAP की महा फ्लॉप रैली, BJP नेता कपिल मिश्रा बोले- 'सुना है दिल्ली के सीएम...'



 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget