एक्सप्लोरर

Weather Update Today : दिल्ली में आज भी छाए रहेंगे बादल, तापमान में बढ़ोतरी की संभावना, जानें IMD अपडेट 

Delhi Weather Today: मौसम विभाग के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Delhi News: ​देश की राजधानी दिल्ली के आसमान में पिछले दो दिनों से बादल छाये रहने और तापमान में कमी की वजह से दिल्ली का मौसम सुहाना बना हुआ है. बुधवार को तापमान में आंशिक बढ़ोतरी की संभावना है. भारत मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव के बीच अगले पांच दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा. यानी राजधानी के लोगों को कभी तेज धूप निकलेगी तो कभी तेज हवा के झोंके आएंगे. 

भारत मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 21 सितंबर यानी कल हल्की बारिश हो सकती है. बुधवार को भी बादल छाये रहने का पूर्वानुमान है. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather Forecast) का मौसम शुष्क रहा था. बुधवार को भी मौसम सामान्य बने रहने का ही अनुमान है. 

कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

आज दिन भर दिल्ली में बादल दिखाई देंगे. कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है. न्यूनतम और अधिकतम तापामन में आंशिक तौर पर बढ़ोतरी की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. कुल मिलाकर बुधवार को ​दिल्ली वालों को एक दिन पहले की तुलना में गर्मी और उमस का ज्यादा सामना करना होगा. साथ ही 35 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तज हवाएं भी चलेंगी. 

कल सामान्य से ज्यादा रहा तापमान

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था. जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 दर्ज किया गया था. कल न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा था. दिल्ली में शनिवार को तेज बारिश हुई थी. उसके बाद से दिल्ली में मौसम शुष्क बना हुआ है. 

यह भी पढ़ें: Women Reservation Bill: आप सांसद संजय सिंह बोले- 'ये मोदी सरकार का नया जुमला, 2029 के बाद भी...'



Delhi NCR Weather Update: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
पॉश कॉलोनियों की रेकी, रात में लग्जरी कार चोरी... दिल्ली पुलिस ने खोली हाईटेक गैंग की पोल
पॉश कॉलोनियों की रेकी, रात में लग्जरी कार चोरी... दिल्ली पुलिस ने खोली हाईटेक गैंग की पोल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
IND vs ENG: लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
Embed widget