एक्सप्लोरर

Weather Forecast: फरवरी में न करें बारिश की उम्मीद, Delhi NCR वाले इस बात के लिए रहें तैयार 

Delhi Weather News: आईएमडी के मुताबिक मंगलवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि एक दिन पहले यह सामान्य से दो डिग्री कम यानी 8.7 रहा था. 

Delhi Weather Update: विगत एक सप्ताह के दौरान पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम (Delhi Weather) में तेजी से उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है, लेकिन खास खबर यह है कि दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में रहने वाले इस बार फरवरी में बारिश की उम्मीद बिल्कुल न करें. कम से कम मौसम के ताजा संकेत तो यही हैं. 12 और 13 फरवरी को अचानक तापमान में अनुमान से ज्यादा गिरावट और अब उसमें तेजी से बढ़ोतरी के संकेत हैं. आईएमडी (IMD) के मुताबिक मंगलवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि एक दिन पहले यह सामान्य से दो डिग्री कम यानी 8.7 रहा था. 

दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में फरवरी में बारिश की संभावना न के बराबर है. इससे पहले अंतिम बारिश 29 जनवरी 2023 को हुई थी. उसके बाद से दिल्ली एनसीआर पूरी तरह से सूखी हुई है. फरवरी में मौसम की गतिविधि मुख्य रूप से पहाड़ी इलाकों तक ही सीमित हैं. मैदानी इलाकों में बारिश की कमी और पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के बार-बार गुजरने से तापमान में उलटफेर होगा. 

13 फरवरी को अचानक 5 डिग्री तक गिरा तापमान

पिछले एक सप्ताह के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में पारा तेजी से गिरा और चढ़ा है. सतही हवाओं की गति के साथ हवा के पैटर्न में भी बदलाव जारी है. 10 फरवरी को दिन का तापमान सामान्य से लगभग 6 डिग्री अधिक 29.7 डिग्री तक चढ़ गया था. 11 फरवरी को न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. जो सामान्य से लगभग 4 डिग्री अधिक था. इसके उलट 13 फरवरी को अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में रातोंरात 4 से 5 डिग्री गिरकर क्रमश: 23.8 डिग्री और 8.7 डिग्री दर्ज किया गया.

बता दें कि प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के मुता​बिक सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे एक दिन पहले यानी रविवार को दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इलाके में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. जबकि न्यूनतम तापमान भी 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा था. भारत मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी मंगलवार से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होनी शुरू हो गई है. आज सुबह का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहात्र. बुधवार तक दिल्ली में 35 किलोमीटर की गति तक तेज हवा चलने का अनुमान है. 18 फरवरी तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. वहीं, न्यूनतम तापमान भी 15 फरवरी तक 14 डिग्री तक आने की उम्मीद है. 16 फरवरी को न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट की संभावना है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Riots Case: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
दिल्ली दंगा केस: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget