एक्सप्लोरर

Watch: दिल्ली-अयोध्या फ्लाइट में ऐसा क्या हुआ, श्रीराम की गूंज से भक्तिमय हो गया प्लेन के अंदर का नजारा, देखें Video

सोमवार को यूपी के अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भव्य आयोजन होगा. देश और दुनिया की नजरें इस घटना पर टिकीं हैं.

Delhi News: सोमवार को यूपी के अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भव्य आयोजन होगा. देश और दुनिया की नजरें इस घटना पर टिकीं हैं. साथ ही राम मंदिर का भी उद्घाटन कल ही होना है. इस बीच पूरा देश भगवान राम की भक्ति से सराबोर हो उठा है. इसका एक भव्य नजारा दिल्ली अयोध्या फ्लाइट में उस समय देखने को मिला, जब जय राम, श्री राम के नारों से प्लेन के अंदर का वातावरण गूंज उठा.

दिल्ली-अयोध्या फ्लाइट के अंदर की इस घटना का वीडियो अब पब्लिक डोमेन आ गया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दिल्ली से अयोध्या जाने वाले यात्री जय राम श्री राम का भजन भाव विभोर होकर गा रहे हैं. इसकी शुरुआत एक दो लोगों होती है और देखते ही देखते प्लेन के अंदर बैठे सभी यात्री ढोल, झाल और तालियों के साथ भजन गाने लगते हैं और पूरा का पूरा प्लेन रामलला की भक्ति से सरोबोर हो उठता है. 

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा बॉलीवुड, उद्योग जगत, पूरे देश के साधु-संतों के अलावा 2500 से अधिक अन्य मेहमानों को आमंत्रित किया गया. इससे पहले शनिवार (20 जनवरी) को अयोध्या में दुनिया की सबसे बड़े दीपक को प्रज्जवलित किया गया. भव्य और दिव्य समारोह से पहले कल यानी शनिवार की रात 8 बजे से अयोध्या की सीमाएं सुरक्षा के मद्देजर सील कर दी गईं. जिसके बाद यहां पर सिर्फ उन्हीं लोगों की एंट्री होगी जिन्हें प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया. 

भगवान श्रीराम तीर्थ क्षेत्र प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि 22 जनवरी को होने प्राण प्रतिष्ठा के बाद सभी अपने घरों पर पांच दीपक जलाकर दीपावली मनाएं. इस विशेष समारोह के लिए राम नगरी अयोध्या ने आने वाले मेहमानों के लिए विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई है. यहां पर 22825 वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी. पीएम और सीएम ने लोगों से अपील की है कि यहां पर 22 जनवरी को अयोध्या आने की कोशिश न करें. 

Ram Mandir Inauguration: AAP का बड़ा फैसला, 22 जनवरी को पूरी दिल्ली में निकालेंगे रामलला की शोभायात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget