एक्सप्लोरर

स्वाति मालीवाल के ट्वीट पर वीरेंद्र सचदेवा का तंज, कहा- 'आईना झूठ नहीं बोलता केजरीवाल जी, आपके दावे भी आप की तरह झूठे'

Virendra Sachdeva taunt on Swati Maliwal: बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा के मुताबिक अगर राजनीतिक रसूख वाले व्यक्ति की जीबी पंत अस्पताल में यह स्थिति है, तो आम जनता की क्या स्थिति होगी? 

Delhi News: सोमवार सुबह से अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन का मामला सुर्खियों में है. दिल्ली में भी रामलला के कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है. इस बीच दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने आप सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के ट्वीट की आड़ में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर सियासी तंज कसा है. उन्होंने दिल्ली सरकार के जीबी पंत अस्पताल में दिल्ली महिला आयोग की पूर्व सदस्य फिरदौस खान के पिता की ऑक्सीजन के अभाव में मृत्यु को लेकर उन्होंने कहा है कि सीएम साहब, आपके दावे भी आप की तरह झूठे हैं. 

बीजेपी नेता ने क्या कहा?
 
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप राज्यसभा सदस्य और पूर्व में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं स्वाति मालीवाल के एक ट्वीट का हवाला देते हुए आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है. उन्होंने पोस्ट एक्स में लिखा है कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को प्रचार में वर्ल्ड क्लास बताने वाले सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों और विधायकों को उन्हीं की पार्टी से राज्यसभा के लिए नामित स्वाति मालीवाल आईना दिखा रही हैं. आईना झूठ नहीं बोलता केजरीवाल जी! आप खुद सोचिए, अगर राजनीतिक रसूख वाले व्यक्ति की यह स्थिति है, तो आम जनता की क्या स्थिति होगी. आपके दावे भी आप की तरह झूठे हैं.

 

ये है स्वाति मालीवाल का ट्वीट

आप सांसद स्वाति मालीवाल ने अपने एक पोस्ट में लिखा है कि डीसीडब्ल्यू की पूर्व सदस्य रहीं मेरी सहयोगी फिरदौस खान के साथ अभी जीबी पंत अस्पताल में बैठी हूं. उनके पिता को आपातकालीन स्थिति में भर्ती कराया गया, लेकिन 20 मिनट से अधिक समय तक ऑक्सीजन नहीं दी गई. उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पिछले 9 साल से दूसरों के हक के लिए लड़ने वाली महिला के साथ ऐसा व्यवहार किया जाएगा, तो आम लोगों का क्या होगा. अनुरोध. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज से अनुरोध किया है कि इस मामले में दोषी अधिकारी व डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करें.

Ram Mandir Inauguration: 'रामराज्य से प्रेरणा लेकर ही हम दिल्ली के लोगों की कर रहे सेवा' सीएम अरविंद केजरीवाल बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget