एक्सप्लोरर

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर BJP ने AAP सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?

Delhi Pollution: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. सचदेवा ने आरोप लगाया है दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बदतर होने के लिए सरकार की निष्क्रियता जिम्मेदार है.

Delhi Air Pollution: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर आरोप लगाया है सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बदतर होने के लिए सरकार की निष्क्रियता जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 450 के ऊपर पहुंच गया है, जो आसपास के क्षेत्रों से भी बदतर है. प्रदूषण को लेकर दिल्ली एनसीआर के हालात आए दिन बिगड़ते नजर आ रहे हैं. लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है.

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पंजाब में पराली जलने से उत्तर भारत में प्रदूषण बढ़ रहा है, लेकिन दिल्ली में स्थानीय सरकार की निष्क्रियता से टूटी सड़कें और बेरोक-टोक भवन निर्माण प्रदूषण को बढ़ावा दे रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना प्रदूषण पर चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि पर्यावरण मंत्री गोपाल राय प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की बजाय अखबारों में फोटो छपवाने में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं. 

गोपाल राय के दावे पर हमला 

उन्होंने कहा कि गोपाल राय दिल्ली में 5000 सीएनजी बसों के होने का दावा करते हैं, जो कि पूरी तरह से झूठ है. हकीकत यह है कि दिल्ली सरकार ने दस साल में एक भी बस नहीं खरीदी है. उन्होंने आगे कहा कि गोपाल राय एक असफल पर्यावरण मंत्री हैं और दिल्ली के लोग उनका इस्तीफा चाहते हैं.

उन्होंने कहा अगर मुख्यमंत्री आतिशी और गोपाल राय अपनी पार्टी की पंजाब सरकार से बात कर पराली को जलाने से रोकती, तो आज दिल्ली ही नहीं पूरे उत्तर भारत का प्रदूषण स्तर काबू में रहता.

'दफ्तर से प्रेस रिलीज जारी कर प्रदूषण कम नहीं होगा'

आम आदमी पार्टी सरकार पर पॉल्यूशन को लेकर लगातार दिल्ली बीजेपी द्वारा किये जा रहे जुबानी हमले पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि सिर्फ बीजेपी दफ्तर से प्रेस रिलीज जारी करके प्रदूषण का स्तर कम नहीं होगा. उसके लिए आपको आपके राज्यों से सहयोग चाहिए, जो नहीं मिल रहा है. इस वजह से दिल्ली में पॉल्यूशन का स्तर बढ़ता है. पर्यावरण मंत्री ने आगे कहा कि केंद्र की नेतृत्व को लेकर NCR के लिए जॉइंट एक्शन प्लान बनाना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में प्रदूषण के बीच कल से GRAP स्टेज-3, इन चीजों पर रहेगी पाबंदी

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
प्रदर्शनकारियों पर NSA के आदेश को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई
प्रदर्शनकारियों पर NSA के आदेश को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'
MCD की स्थायी समिति में सत्या शर्मा का दोबारा चुना जाना तय, लंबित प्रस्तावों को मिल सकती है रफ्तार
MCD की स्थायी समिति में सत्या शर्मा का दोबारा चुना जाना तय, लंबित प्रस्तावों को मिल सकती है रफ्तार

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget