एक्सप्लोरर

Watch: एग्जिट पोल के नतीजों के बाद वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'विधानसभा चुनाव में भी AAP का हो जाएगा सूपड़ा साफ'

Delhi Exit Poll 2024: मतगणना 4 जून को होगी. एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 353 से 383 सीटें देश भर में मिल सकती है. वहीं, इंडिया गठबंधन 152 से 182 सीटें जीतने में कामयाब हो सकती है.

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: कल रात जून को हुए सातवें और आखिरी चरण के मतदान के साथ ही देश भर में लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया. अब 4 जून को मतों की गणना शुरू होगी और देर शाम तक इसके नतीजे स्पष्ट हो जाएंगे, जिसका इंतजार देश की सभी राजनीतिक दलों के साथ आम लोग भी कर रहे हैं. हालांकि, अभी चुनाव के नतीजों के आने में दो दिनों का समय शेष है.

कल आखिरी चरण के मतदान के बाद से जिस तरह के एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं, उससे बीजेपी और उनके सहयोगी दल काफी उत्साहित हैं और कहीं न कहीं अभी से ही जश्न की तैयारियों में जुट गए हैं. वहीं, बात करें विरोधी इंडिया गठबंधन की तो भले ही एग्जिट पोल के आंकड़े उनके गणित को फेल करते नजर आ रहे हैं, लेकिन वे भी अपनी जीत को लेकर काफी आशांवित नजर आ रहे हैं. यही वजह है कि इंडिया गठबंधन सभी एग्जिट पोल को नकारते हुए इंडिया गठबंधन को 295 से ज्यादा सीटें मिलने का दावा कर रही है.

एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत
बात करें एग्जिट पोल की तो एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 353 से 383 सीटें देश भर में मिल सकती है, वहीं, इंडिया गठबंधन 152 से 182 सीटें जीतने में कामयाब हो सकती है. वहीं दिल्ली में बीजेपी को 4 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि इंडिया गठबंधन 1 से 3 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. खास बात यह है कि, दिल्ली की सात सीट के एग्जिट पोल जिंसमें बीजेपी को इस बार एक से तीन सीट के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है, में आप का खाता एक बार फिर से खुलता नज़र नहीं आ रहा है. यानी गठबंधन को जो भी सीट मिलेगी वह कांग्रेस के खाते वाली सीट होगी.

दिल्ली वालों ने केजरीवाल के भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपना फैसला दिया 
हालांकि, दिल्ली के इस एग्जिट पोल से बेहतर की उम्मीद भारतीय जनता पार्टी का पूरा नेतृत्व कर रहा है. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा करते हुए कहा कि वे सभी सातों सीटों पर क्लीन स्वीप कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि, भ्रष्टाचारियों के इंडिया गठबंधन को दिल्ली समेत पूरे देश ने नकार दिया है. दिल्ली वालों ने खासकर केजरीवाल के भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपना फैसला दिया है.

'विधानसभा चुनाव में भी आप का हो जाएगा सूपड़ा साफ'
सचदेवा ने कहा है कि पंजाब में आप एवं कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे थे और दिल्ली में दोस्त बने हुए थे, यह दिल्ली की जनता भली भांति जानती थी. यही वजह है कि उन्हें जनता ने पूरे तरीके से नकार दिया है और आगामी विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा. इस दौरान सचदेवा ने कांग्रेस पार्टी पर भी तंज कसा और कहा कि, दिल्ली में कन्हैया कुमार को भी विशेष झटका लगने वाला है जिस पर कांग्रेस पार्टी ने पूरा दांव लगाया था. 

4 जून को आएंगे एग्जिट पोल से बेहतर परिणाम
उन्होंने एग्जिट पोल के नतीजों पर उत्साहित होते हुए कहा कि, 2024 का चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की दस वर्षीय उपलब्धियों का चुनाव था और पूरे देश ने एक मत से फिर से मोदी सरकार को चुना है. हालांकि, उनका मानना है कि, बीजेपी के लिए जो अच्छे नतीजे आज एक्जिट पोल दिखा रहे हैं उससे कहीं अच्छा नतीजा 4 जून को आएगा.

ये भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी दफ्तर के बाहर आग लगी, दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
'राहुल गांधी जी, हमारी दुकान खराब मत करो', रैली पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी
'राहुल गांधी जी, हमारी दुकान खराब मत करो', रैली पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
दिल्ली: BS-IV गाड़ियों की एंट्री पर रोक का विरोध, ट्रांसपोर्टर्स ने रखी 3 मांगें
दिल्ली: BS-IV गाड़ियों की एंट्री पर रोक का विरोध, ट्रांसपोर्टर्स ने रखी 3 मांगें

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget