एक्सप्लोरर

आम आदमी पार्टी दफ्तर के बाहर आग लगी, दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू

Delhi Fire News: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर आग लगने की सूचना के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. दमकल विभाग ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया.

Fire in AAP Office: दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर स्थित जेनरेटर में आग लग गई. आग की सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची. दमकल विभाग के कर्मचारी तुरंत ही आग बुझाने का काम में जुट गए. आग पर काबू पा लिया गया है. किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है.

 

इससे पहले 25 मई को दिल्ली के विवेक विहार इलाके में बेबी केयर न्यू बोर्न अस्पताल में आग लगने से बड़ी दुर्घटना हुई थी. इस घटना में 7 बच्चों की जान चली गई थी. आग की घटना के संबंध में आगे की जांच जारी है. अस्पताल में आग लगने की घटना 25 मई को हुई थी. अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया था अस्पताल में 12 नवजात बच्चे भर्ती थे.

सभी नवजात को अन्य लोगों की मदद से अस्पताल से बाहर निकाला गया था. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पूर्वी दिल्ली के एडवांस एनआईसीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान 7 की मौत हो गई. दिल्ली पुलिस ने घटना के संबंध में अस्पताल के मालिक और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया था. मालिक की पहचान पश्चिम विहार के भेरा एनक्लेव निवासी नवीन किची के रूप में हुई थी. इसमें ये भी खुलासा हुआ था कि इस अस्पताल में अनुमति से अधिक बच्चों को रखा गया था. अस्पताल मैनेजमेंट की इस मामले में बड़ी लापरवाही सामने आई थी.

बता दें कि देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच आग लगने की घटनाओं में हाल के दिनों में काफी इजाफा हुआ है. हाल ये है कि दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को प्रतिदिन औसतन 200 आग लगने की कॉल आ रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget