एक्सप्लोरर

वीरेंद्र सचदेवा RML अस्पताल में भर्ती, यमुना में स्नान करने के बाद से सांस लेने में हो रही थी दिक्क्त

Delhi News: दिल्ली BJP के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया. दो दिन पहले उन्होंने यमुना में डुबकी लगाई थी.

Delhi Latest News: दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें राम मनोहर लोहिसा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. उन्होंने गुरुवार (24 अक्टूबर) को दिल्ली सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ यमुना के पानी में डुबकी लगाई थी. 

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा द्वारा यमुना के पानी में डुबकी लगाने की तस्वीरें भी सामने आई थी. बताया जा रहा है कि उसके बाद से वीरेंद्र सचदेवा सांस लेने में दिक्कत और शरीर में खुजली की लगातार शिकायत कर रहे थे. शनिवार को तबीयत ज्यादा खबरा होने पर उन्हें आरएमएल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. 

प्रदूषण के विरोध में लगाई थी डुबकी 

इसके विरोध में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने गुरुवार को दिल्ली आईटीओ छठ घाट पहुंचकर यमुना में डुबकी लगाई थी. इतना ही नहीं, उन्होंने सीएम आतिशी और दिल्ली दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए दो कुर्सियां भल लगाई थी. उन्हें भी वहां पहुंचकर यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दी थी. यमुना के प्रदूषित पानी में नहाने की  वजह से वीरेंद्र सचदेवा सुर्खियों में आए थे. 

यमुना के पानी में डुबकी लगाने के बाद से वह सांस की समस्या महसूस कर रहे थे. आज तबीयत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए आरएमएल अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया. 

अरविंद केजरीवाल को लेकर कही थी ये बात 

यमुना में डुबकी लगाने के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा था कि हमने लाल कालीन की व्यवस्था की है, क्योंकि जो सीएम आवास में में रहते थे, उन्हें लाल कालीन की आदत हो जाती है. इसलिए, हमने दो कुर्सियों की व्यवस्था की है. यह परंपरा आतिशी ने खुद शुरू की थी, इसलिए अगर वह आती हैं, तो उन्हें दो कुर्सियों की आवश्यकता होगी. 

यदि अरविंद केजरीवाल आएंगे तो मुझे खुशी होगी. उन्हें यमुना की सफाई के लिए केंद्र सरकार ने 8,500 करोड़ रुपये दिए थे. उन्हें यहां आकर उसका हिसाब देना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना में लगाई डुबकी, आतिशी और अरविंद केजरीवाल को दी चुनौती, उठाए ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget