एक्सप्लोरर

Noida: नोएडा में क्रिकेट मैच के दौरान पिच पर ही बल्लेबाज की मौत, रन लेते समय आया हार्ट अटैक

Noida Engineer Death: नोएडा पुलिस ने बताया कि पेशे से इंजीनियर विकास नेगी को क्रिकेट खेलने के दौरान अटैक आया और मौत हो गई. यह भी पता चला है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान विकास संक्रमित हुए थे.

Noida News: दिल्ली से सटो नोएडा में क्रिकेट मैच के दौरान रन लेते समय पिच पर ही बल्लेबाज की मौत हो गई. वह रन लेने के लिए दौड़े तो आधी पिच तक पहुंचते-पहुंचते हांफने लगे. फिर, लड़खड़ाकर बेहोश होकर गिर पड़े. साथी दौड़ते हुए उनके पास पहुंचे. कुछ खिलाड़ियों ने सीपीआर दिया. रिस्पांस नहीं हुआ तो तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम विकास नेगी है, जिनकी उम्र महज 36 साल थी. वह दिल्ली की एक कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करते थे.

रविवार को हुई घटना का मंगलवार शाम वीडियो सामने आया है. नोएडा के सेक्टर-135 स्थित स्टेडियम में रविवार को कारपोरेट लीग में मैवरिक्स इलेवन और ब्लैजिंग बुल्स का मैच चल रहा था. मैवरिक्स टीम की तरफ से उमेश कुमार और विकास बल्लेबाजी कर रहे थे. 14वां ओवर चल रहा था. उमेश ने शॉट खेला. विकास नॉन-स्ट्राइकर एंड से रन लेने के लिए दौड़े. लेकिन, आधी पिच तक पहुंचते तभी गेंद बाउंड्री पार पहुंच गई. फिर, विकास ने उमेश को बधाई दी. इसी बीच अचानक लड़खड़ाकर गिर गए.

हादसे के बाद टूर्नामेंट रोका गया

हार्ट अटैक से पहले विकास अपनी टीम के लिए 7 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे. उन्होंने 6 गेंदें खेली थी, तब उनकी टीम का स्कोर 13.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 143 रन था. मुकाबला यूट्यूब पर लाइव ब्रॉडकास्ट हो रहा था. ब्लैजिंग बुल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 19.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए थे. हादसे के बाद टूर्नामेंट रोक दिया गया. साथी खिलाड़ियों ने बताया कि विकास मैच खेलने से पहले बिल्कुल ठीक था. अंदाजा नहीं था कि उनकी तबीयत खराब है. यह सब कुछ अचानक हुआ. किसी को कुछ समझ नहीं आया.

उत्तराखंड के रहने वाले थे विकास नेगी

विकास मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे. वह दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहते थे. एसएचओ सरिता मलिक ने बताया कि विकास को क्रिकेट खेलने के दौरान अटैक आया और मौत हो गई. यह भी पता चला है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान विकास संक्रमित हुए थे. परिवार से बात की गई है. उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है.

ये भी पढ़ें- NIA Raid: आतंकी और गैंगस्टरों के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन, दिल्ली-हरियाणा और पंजाब के 32 ठिकानों पर रेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ पर लगी रोक
दिल्ली-NCR में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ पर लगी रोक
दिल्ली HC के इस फैसले से विनेश फोगाट को राहत, WFI को दी 2 हफ्ते की डेडलाइन
दिल्ली HC के इस फैसले से विनेश फोगाट को राहत, WFI को दी 2 हफ्ते की डेडलाइन
दिल्ली: MCD स्कूलों में पढ़ाई के साथ मिलेगा संस्कारों का ज्ञान, टीम गठित
दिल्ली: MCD स्कूलों में पढ़ाई के साथ मिलेगा संस्कारों का ज्ञान, टीम गठित
Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली की 11 सड़कों पर डायवर्जन, जरूर पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट: दिल्ली की 11 सड़कों पर डायवर्जन, जरूर पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget