एक्सप्लोरर

विधायक विजेंद्र गुप्ता को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, इस भूमिका में दिखेंगे

Vijender Gupta News: दिल्ली बीजेपी विधानमंडल की सोमवार (5 अगस्त) को बैठक हुई. इस बैठक में दिल्ली के सभी सात विधायक शामिल हुए. विजेंद्र गुप्ता पहले भी कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं.

Delhi BJP: विजेंद्र गुप्ता अब दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे. सोमवार (5 अगस्त) को हुई दिल्ली बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक में ये फैसला लिया गया. पार्टी कार्यालय में सह-प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष  वीरेंद्र सचदेवा और संगठन महासचिव शपवन राणा की उपस्थिति में सभी सात पार्टी विधायकों के साथ हुई बैठक हुई.

बैठक में विजेंद्र गुप्ता को अब दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर चुना गया. इससे पहले दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी थे. ये दूसरा मौका है जब विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिली है.

कौन हैं विजेंद्र गुप्ता?

इससे पहले विजेंद्र गुप्ता साल 2015 से 2020 तक दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. रोहिणी से बीजेपी के विधायक हैं. वो डीडीए के पूर्व मेंबर रहे हैं. वो एमसीडी स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं. साल 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी विजेंद्र गुप्ता रोहिणी से बीजेपी के टिकट पर विजयी हुए थे. साल 2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जिनमें विजेंद्र गुप्ता भी शामिल थे.

बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अपनी पढ़ाई की. 1983 में जनता विद्यार्थी मोर्चा के सचिव के तौर पर उन्होंने अपने सियासी करियर की शुरुआत की थी. उनका जन्म 14 अगस्त 1963 को हुआ. 

रामवीर सिंह बिधूड़ी को लोकसभा चुनाव 2024 में जीत मिली और वो अब सांसद बन चुके हैं. लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. विधुड़ी दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद बने हैं. पहले वो बदरपुर विधानसभा सीट से विधायक थे. 

बिधूड़ी ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पद से भी अपना इस्तीफा स्पीकर राम निवास गोयल को सौंप दिया था. इसके बाद दिल्ली विधनसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद खाली था. बीजेपी की बैठक के बाद आम सहमति से विजेंद्र गुप्ता को ये बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. 

ये भी पढ़ें:

'जो तानाशाही करेगा उसे देश छोड़कर भागना पड़ेगा', बांग्लादेश बहाना, संजय सिंह का किस पर निशाना?

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget