एक्सप्लोरर

APMS सिस्टम अपनाएगी दिल्ली विधानसभा, अब तकनीकी तरीके से होगी CAG ऑडिट पैरा की मॉनिटरिंग

Delhi News: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने 11 अप्रैल को अपने दफ्तर में विस्तृत प्रस्तुति के ज़रिए APMS की कार्यप्रणाली को समझा. उन्होंने सभी जरूरी को-ऑर्डिनेशन को सुनिश्चित करने को कहा

Vijender Gupta News: दिल्ली विधानसभा अब भारत सरकार के ऑडिट पैरा मॉनिटरिंग सिस्टम (APMS) का उपयोग करेगी. यह निर्णय नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) की ऑडिट रिपोर्ट्स की प्रभावी निगरानी और समाधान प्रक्रिया को तकनीक आधारित बनाने की दिशा में उठाया गया है. इस पहल की जानकारी दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शेयर की. 

इस संबंध में हाल ही में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) डॉ. आशीष चंद्र वर्मा को निर्देश दिए कि वे APMS को लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाएं.

केंद्र ने APMS सिस्टम के इस्तेमाल की दी अनुमति

दिल्ली सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) डॉ. आशीष चंद्र वर्मा ने केंद्र सरकार के व्यय विभाग की अतिरिक्त सचिव परमा सेन को पत्र लिखकर दिल्ली सरकार को APMS के उपयोग की अनुमति देने का अनुरोध किया था. इसके जवाब में केंद्र की ओर से स्पष्ट किया गया कि जब तक दिल्ली सरकार अपनी स्वदेशी प्रणाली विकसित नहीं कर लेती, तब तक वह भारत सरकार की APMS प्रणाली का उपयोग कर सकती है. 

महालेखाकार रोली शुक्ला मालगे की अहम भूमिका

इस पूरे को-ऑर्डिनेशन में दिल्ली की महालेखाकार रोली शुक्ला मालगे की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उनके प्रयासों से भारत सरकार और दिल्ली सरकार के बीच इस तकनीकी सहयोग पर सहमति बनी. 11 अप्रैल को विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने अपने दफ्तर में एक विस्तृत प्रस्तुति के ज़रिए APMS की कार्यप्रणाली को समझा. नियंत्रक महालेखा अधिकारी (CGA) के अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत इस सत्र में बताया गया कि यह सिस्टम किस प्रकार से ऑडिट पैराग्राफ की ट्रैकिंग, समाधान और निगरानी में मददगार है.

स्पीकर ने APMS को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जब तक दिल्ली सरकार अपनी स्वतंत्र प्रणाली नहीं विकसित कर लेती, तब तक APMS को अंतरिम समाधान के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा. विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं कि आगामी लोक लेखा समिति (PAC) की बैठकों को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग इस प्रणाली की जल्द स्थापना को प्राथमिकता दें और सभी जरूरी को-ऑर्डिनेशन को सुनिश्चित करें.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन में नहीं बन पाया मेनकोर्स, नोएडा में रेस्तरां बंदी की कगार पर
Live: दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन में नहीं बन पाया मेनकोर्स, नोएडा में रेस्तरां बंदी की कगार पर
उत्तम नगर हत्याकांड: आरोपियों के घरों पर चला MCD का बुलडोजर, दिल्ली HC ने कार्रवाई पर लगाई रोक
उत्तम नगर हत्याकांड: आरोपियों के घरों पर चला MCD का बुलडोजर, दिल्ली HC ने कार्रवाई पर लगाई रोक
LPG Crisis: 'PM मोदी की सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
'PM मोदी की सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
Delhi News: दिल्ली के प्रदूषण को लेकर राज्यसभा में जोरदार बहस, स्वाती मालीवाल ने उठाई कार्रवाई की मांग
दिल्ली के प्रदूषण को लेकर राज्यसभा में जोरदार बहस, स्वाती मालीवाल ने उठाई कार्रवाई की मांग

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
The Taj Story OTT Release: पांच महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होगी परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
ओटीटी पर रिलीज होने जा रही ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
Embed widget