एक्सप्लोरर

पटरी पर अब 8 ‘वंदे भारत’, पीएम मोदी बोले- 'सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम ट्रेन से धार्मिक आस्था को मिलेगी मजबूती'

Vande Bharat Train: सिकंदराबाद-विशाखापट्टन के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से दोनों शहर के लोगों के बीच धार्मिक आस्था को भी मिलेगी मजबूती.

PM Modi Inaugurates Vande Bharat Train: पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 जनवरी को सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम एक्सप्रेस ट्रेन वंदे भारत को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसी के साथ देशभर में फैले रेल ट्रैक पर अब आठ वंदे भारत ट्रेनें सरपट दौड़ेंगी. यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तेलंगाना-आंध्र के बीच उसके ऐतिहासिक विरासत को जोड़ने का काम करेगी. इस ट्रेन को शुरू करने के पीछे एक मकसद यह भी है कि सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के लोगों के बीच पहले वाली आस्था और आपसी भाईचारे को बरकरार रख जाए. 

बता दें कि कुछ वर्ष पहले तक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का अस्तित्व एक ही राज्य के रूप में था. संयुक्त आंध्र का विभाजन के बाद दोनों शहर दो राज्य के हिस्सा बन गए. चूंकि, आस्था और पर्यटन से जुड़े दोनों शहर ट्रेन के रूट पर पड़ते हैं, इसलिए धार्मिक रूप से भी भारत को इससे मजबूती मिलेगी.यहां पर इस बात का भी जिक्र कर दें कि पीएम मोदी सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करने करने से पहले सात और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखा चुके हैं. इन ट्रेनों में वाराणसी-नई दिल्ली, नई दिल्ली-वैष्णो देवी, मुंबई से गांधीनगर, दिल्ली और अंदौरा, चेन्नई और मैसूर, नागपुर-बिलासपुर और हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी का नाम शामिल है. 

विशाखापत्तनम से सिकंदराबाद के लिए सुबह में रवाना होगी ट्रेन

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन देश को समर्पित के बाद देशभर के लोगों को मकर संक्रांति और पोंगल की शुभकामनाएं भी दी. पीएम इंडियन आर्मी डे का जिक्र करते हुए कहा कि हर भारतीय को सेना पर गर्व है. राष्ट्र और उसकी सीमाओं की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना का योगदान, इसकी वीरता अद्वितीय है. बता दें कि वंदे भारत विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद एक्सप्रेस सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर विशाखापत्तनम से रवाना होगी और दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर सिकंदराबाद पहुंचेगी. दूसरी तरफ सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम ट्रेन तीन बजे सिकंदराबाद से रवाना होगी और रात 11 बजकर 30 मिनट पर विशाखापत्तनम पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें: Vande Bharat: देश को मिली 8वीं वंदे भारत ट्रेन, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- जोड़े रखेगी तेलंगाना-आंध्र की विरासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget