एक्सप्लोरर

DU के एडमिशन फॉर्म में उर्दू को लेकर विवाद, कांग्रेस ने घेरा तो बीजेपी बोली- 'गलती कोई भी...'

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के एडमिशन फॉर्म में उर्दू को लेकर विवाद पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा है. वहीं बीजेपी ने कहा कि किसी गलती को सुधार लिया जाए तो उसे गलत नीयत नहीं कहा जा सकता.

DU Form Sparks Row: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के अंडरग्रेजुएट एडमिशन फॉर्म में मातृभाषा के विकल्प में उर्दू भाषा को नजरअंदाज करने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है. कांग्रेस ने इसे सिर्फ़ एक क्लर्कल मिस्टेक नहीं बल्कि सोची-समझी साज़िश बताया है. वहीं बीजेपी ने इसे मानवीय भूल बताते हुए बेवजह की राजनीति से बचने की सलाह दी है.

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने कहा दिल्ली विश्वविद्यालय में हो रही ये गलती दरअसल एक सोची-समझी योजना का हिस्सा है. ये आरएसएस के एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश है. जब भी इसका विरोध होता है तब ये लोग बैकफुट पर आ जाते हैं. शिक्षा को जातियों और धर्मों में बांटने का काम बीजेपी कर रही है जो पूरी तरह गलत है. डॉ. नरेश कुमार ने यह भी कहा कि यह कोई मामूली क्लर्कल मिस्टेक नहीं बल्कि संविधान की भावना और समाज की एकता पर हमला है. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति को भी कटघरे में खड़ा किया और इस पूरी प्रक्रिया के लिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

उर्दू की अनदेखी या सांप्रदायिक साज़िश?

इस विवाद पर बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा अगर किसी गलती को जानकारी मिलते ही सुधार लिया जाए तो उसे गलत नीयत नहीं कहा जा सकता. विपक्ष इस मुद्दे पर भी राजनीति कर रहा है. गलती कोई भी कर सकता है लेकिन उसे वक्त रहते सुधार लेना अच्छी बात है. विपक्ष का काम ही है हर मुद्दे पर राजनीति करना लेकिन ऐसे गंभीर मसलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. 

इधर दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. आभा देव हबीब ने भी इस गलती पर गंभीर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा उर्दू संविधान की आठवीं अनुसूची में दर्ज एक मान्यता प्राप्त भाषा है. उसे मातृभाषा के विकल्प से गायब करना और मुस्लिम को एक भाषा की तरह पेश करना सांप्रदायिक सोच को दर्शाता है. ये केवल अज्ञानता नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया सांप्रदायिक हस्तक्षेप है.

DU में चूक या साज़िश? गंभीर सवाल, बहस जारी..

गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय देश के सबसे प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है. हर साल लाखों छात्र इसमें दाखिले के लिए आवेदन करते हैं. ऐसे में इसके एडमिशन फॉर्म में इस तरह की चूक या छेड़छाड़ का मुद्दा स्वाभाविक रूप से राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है. अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह वास्तव में गलती थी या फिर एक समुदाय विशेष को निशाना बनाने की कोशिश? फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस गलती को सुधारने की बात कही है, लेकिन बहस और आरोप-प्रत्यारोप थमने का नाम नहीं ले रहे हैं.

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget