एक्सप्लोरर

Delhi MCD News: 'अब दिल्ली होगी साफ' MCD की एप पर कूड़े की फोटो और लोकेशन डालते ही 2 घंटे में होगी सफाई

Delhi: राजधानी दिल्ली के लोगों को अब कूड़े से परेशान नहीं होना होगा. मेयर शैली ओबेरॉय ने लोगों से MCD एप पर कूडे की फोटो और लोकेशन शेयर करने की अपील की है.

Delhi News: राजधानी दिल्ली के लोगों को अब कूड़े की वजह से परेशान नहीं होना पड़ेगा. दिल्ली नगर निगम (MCD) अपने मेगा क्लीनिंग ड्राइव 'अब दिल्ली होगी साफ' के तहत पूरी दिल्ली से कूड़ों को हटाने में लगी है. इस अभियान के तहत जहां दिल्ली के सभी वार्डों में बड़े पैमाने पर सफाई की जा रही है, तो वहीं MCD ने लोगों से भी अपील की है कि वे इस स्वच्छता अभियान में MCD का सहयोग करें. उन्हें अगर कहीं भी कूड़े का ढेर नजर आता है तो वे उसकी फोटो और लोकेशन को MCD के एप पर अपलोड कर दें, जिसके दो घंटों के भीतर ही वहां से कचड़ों को हटा दिया जाएगा.

इस अभियान के तहत मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर और आईपी एक्शटेंशन में पद यात्रा निकाल कर सफाई अभियान की शुरुआत की और इसके लिए लोगों को जागरूक भी बनाया. इस दौरान आईपी एक्शटेंशन स्थिति ग्राउंड में सीएंडडी वेस्ट के पड़े होने पर उन्होंने अधिकारियों को तुरंत ही उसे हटा कर प्लांट में भेजने का निर्देश दिया. मेयर ने कहा कि इस ग्राउंड का धार्मिक महत्व है और यहां पर छठ पूजा की जाती है. इसलिए 10 दिनों के अंदर मैदान को साफ करा कर इसके सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाए.

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में भाजपा ने MCD में कोई भी काम नहीं किया, जिससे परेशान दिल्ली की जनता ने MCD में भी आप को मौका दिया है और अब आप की सरकार MCD में भी तेजी से काम कर रही है. सीएम केजरीवाल ने MCD में 10 गारंटी दी थी. जिसमें पहली गारंटी MCD कर्मचारियों के वेतन को लेकर थी. जिसे MCD ने पूरा किया और पिछले दो महीने से कर्मचारियों को 1 तारीख को वेतन मिल रहा है. दूसरी गारंटी दिल्ली को साफ बनाने की है, जिसके लिए MCD ने 'अब दिल्ली होगी साफ' अभियान चलाया है. इसके तहत दिल्ली भर में 30 हजार जबकि हर गली में 50 लोगों की टीम बनाई गई है. जो पूरी दिल्ली में इस अभियान को अंजाम देने में लगे हैं.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से व्यापारियों की रैली टालने आखिरी गुहार, बोले- नुकसान हुआ तो लेंगे मुआवजा
राहुल गांधी से व्यापारियों की रैली टालने आखिरी गुहार, बोले- नुकसान हुआ तो लेंगे मुआवजा
दिल्ली: 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली की तैयारियां तेज, 10 लाख लोगों के जुटने का दावा
दिल्ली: 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली की तैयारियां तेज, 10 लाख लोगों के जुटने का दावा
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर नई सुविधा, अब दिखेगा किस कोच में है कितनी भीड़?
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर नई सुविधा, अब दिखेगा किस कोच में है कितनी भीड़?
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'

वीडियोज

Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress
Ekta Diwas Parade 2026: एकता नगर में निकलीं झांकियां | Sardar Patel | PM Modi
Mahadangal: विपक्ष का जनमहाभियोग, 'सत्ता' का प्रयोग! | Congress | BJP | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget