एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली के डाबड़ी में सगे भाइयों समेत तीन की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस 

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस के मुताबिक घर का दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई. जहां तीनों मृत अवस्था मे पाये गए.

Delhi News:  दिल्ली (Delhi) के डाबड़ी (Dabri) इलाके में शनिवार की रात उस समय सनसनी फैल गई जब लोगों को एक घर के अंदर तीन लोगों के मृत पड़े होने की जानकारी मिली. मृतकों में से दो सगे भाई थे, जबकि तीसरा उनका नौकर था. दोनों भाइयों की पहचान अमित और सोनू के रूप में हुई है. ये बरेली के रहने वाले थे और डाबड़ी में छोले-भटूरे की दुकान चलाते थे.

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक शनिवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली थी, जिस पर तुरंत ही डाबड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. घर का दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई. जहां तीनों मृत अवस्था मे पाये गए.

छोले-भटूरे की दुकान चलाते थे मृतक 

डीसीपी अंकित कुमार सिंह के मुताबिक तीनों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी. मृतकों में दो भाई हैं, जो बरेली के रहने वाले थे और सड़क के किनारे छोले-भटूरे की दुकान चलाते थे. वहीं तीसरा मृतक उनका नौकर था. संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इनकी मौत की जांच की जा रही है और मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है. फिलहाल, मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

घर में गैस का नाॅब था चालू  

बताया जा रहा है कि घर में एक मिनी एलपीजी गैस का नॉब चालू था. अधिकारी के मुताबिक उनकी मौत की असल वजह का अभी पता नहीं चला है. जांच में यह भी सामने आया है कि मृतकों ने शराब पी हुई थी. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में लोगों से पूछताछ कर छानबीन में जुटी हुई है. तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. तीनों की मौत को लेकर डाबड़ी थाना पुलिस की जांच जारी है. पुलिस अलग-अलग एंगल से इस मामले की जांच में जुटी है. 

Delhi: रेंट पर प्रॉपर्टी लेने के बहाने साइबर ठगों ने उड़ाए पैसे, आर्मी-CISF का जवान बता करते थे ठगी

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget