एक्सप्लोरर

Delhi Eye Flu: अगले सप्ताह से कम होने लगेंगे आई फ्लू के मामले, जानें डॉक्टर ने क्या कहा

Delhi: मॉनसून के मौसम में हर वर्ष यह बीमारी फैलती है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार पहले ई काफी ज्यादा है. उन्होंने बताया कि इस वक़्त एम्स में हर दिन 70 से 100 मरीज आई फ्लू के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं.

Delhi News: राजधानी दिल्ली समेत देश भर में इस वक़्त आई फ्लू (Eye Flu) संक्रमण तेजी से फैल रहा है. मॉनसून के मौसम में अक्सर आई फ्लू या पिंक आई के मामले सामने आते हैं. लेकिन इस बार यह संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है. यह एक संक्रामक बीमारी है, जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है. दिल्ली में भी इसका संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है, जिससे काफी लोग खास तौर पर बच्चे काफी परेशान हो रहे हैं और दिल्ली के अस्पतालों में काफी संख्या में इसके मरीज इलाज के लिए पहुंचने लगे हैं.

वायरस और बैक्टीरिया की वजह से तेजी से फैल रहा आई फ्लू
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के राजेंद्र प्रसाद नेत्र केंद्र के निदेशक डॉ जीवन सिंह तितियाल ने बताया कि मानसून के मौसम में हर वर्ष यह बीमारी फैलती है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार पहले से काफी ज्यादा है, जो अगले सप्ताह से कम होनी शुरू हो जाएगी. उन्होंने बताया कि इस वक़्त एम्स में हर दिन 70 से 100 मरीज आई फ्लू के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. उन्होंने बताया कि, आई फ्लू की जांच के दौरान कुछ में एडिनोवायरल वायरस तो वहीं कुछ मरीजों में स्टेफिलोकोकस बैक्टीरिया की पहचान की गई.

3 सप्ताह तक ठीक नहीं होने पर तुरंत डॉक्टर से करें संपर्क
उन्होंने बताया कि यह वायरस व्यक्ति की आंख में हमेशा रहता है और जब भी आंखों में लाली आती है या शरीर की इम्युनिटी कमजोर होती है तो यह रोग उत्पन्न हो जाता है. सामान्यतः यह 7 से 14 दिन रहता है, और कई बार संक्रमण को पूरी तरह से ठीक होने में 3 सप्ताह भी लग सकते हैं. लेकिन जब इस समय सीमा के भीतर मरीज के इस रोग में सुधार नहीं होता है तो उसे तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

अस्वच्छता और अनचाहे संपर्क से बढ़ा संक्रमण
डॉ. तितियाल के मुताबिक, इस वर्ष बारिश की अधिकता और बाढ़ के गंदे पानी के चलते आई फ्लू या पिंक आई रोग काफी तेजी से फैल रहा है. इसका कारण रिहायशी क्षेत्र में अस्वच्छता और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर अनचाहे लोगों से संपर्क होना भी है. इस रोग को लेकर लोगों में यह भ्रम है कि यह रोग आंख से आंख में देखने से होता है, जबकि वास्तविकता में ऐसा नहीं है. दरअसल यह रोग हाथों के जरिये फैलता है. 

इन उपायों को अपनाकर करें बचाव
आँख की पलकों में सूजन आने पर सूती कपड़े को गर्म करके या बर्फ कपड़े में लपेटकर आँख की सिकाई करें. इसकी रोकथाम के लिए स्वयं को साफ सुथरा रखें. बार बार अपनी आंखों को न हाथों और आंखों को धो कर साफ तौलिये या रुमाल से पोछ अपनी चादर समेत इन चीजों को भी अलग रखें.

आंखों पर पहने चश्मा
आई फ्लू के मरीज को काला चश्मा पहनना चाहिए, जिससे तेज रोशनी और धूप के चलते उसकी आंखों पर कोई प्रतिकूल असर न पड़े. वहीं चश्मा पहनने के कारण मरीज अपनी आंखों को बार बार छूने से भी बच सकेगा और संक्रमण भी फैलने से रुक सकेगा.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
DU नॉर्थ कैंपस में और CCTV लगाने के निर्देश, CM बोलीं- 'सुरक्षा से...'
DU नॉर्थ कैंपस में और CCTV लगाने के निर्देश, CM बोलीं- 'सुरक्षा से...'
CJP प्रोटेस्ट: 20 जुलाई को हुई हिंसा का मामला, पुलिस ने दर्ज की FIR 
CJP प्रोटेस्ट: 20 जुलाई को हुई हिंसा का मामला, पुलिस ने दर्ज की FIR 
थप्पड़ कांड: मंत्री प्रवेश वर्मा को नोटिस पर AAP बोली, 'दिल्ली पुलिस इतनी...'
थप्पड़ कांड: मंत्री प्रवेश वर्मा को नोटिस पर AAP बोली, 'दिल्ली पुलिस इतनी...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget