एक्सप्लोरर

Delhi Murder Case: दिल्ली में शिक्षक की हत्या, हिरासत में नाबालिग, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Delhi Murder: दिल्ली में शिक्षक की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया. पुलिस के मुताबिक शिक्षक ने कथित तौर पर कई बार लड़के का यौन उत्पीड़न किया था.

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और ब्लेड से होंठ काटने का मामला शांत भी नहीं हुआ कि एक नाबालिग द्वारा एक टीचर की हत्या ने सबको हिलाकर रख दिया है. चिंता की बात यह है ताजा मामले में प्रारंभिक जांच के दौरान हत्या की वजह जो उभरकर सामने आई है, उसे जानकर आप परेशान हो सकते हैं. दरअसल, दिल्ली में अपने ट्यूशन शिक्षक की हत्या करने के आरोप में एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक शिक्षक ने कथित तौर पर कई बार लड़के का यौन उत्पीड़न किया था.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक नाबालिग ने बदला लेने के लिए धारदार हथियार से शिक्षक की हत्या कर दी. हत्या करने के तीन दिन बाद शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक उन्हें बुधवार अपराह्न लगभग 2 बजकर 15 मिनट पर सूचना मिली कि दक्षिण पूर्व दिल्ली के जामिया नगर बटला हाउस की एक इमारत की दूसरी मंजिल पर एक अपार्टमेंट खुला हुआ है. अपार्ट के बाहर खून बिखरा हुआ है.

इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. वहां थाना पुलिस की टीम ने देखा कि एक व्यक्ति का शव फर्श पर पड़ा हुआ था और उसकी गर्दन पर गहरी चोट के निशान थे. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मृतक एक निजी ट्यूशन शिक्षक के रूप में काम करता था. वह अपने परिवार के साथ जाकिर नगर में मक्का पैलेस होटल के सामने रहता था.

समलैंगिक था मृतक टीचर!

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि मृतक कथित तौर पर समलैंगिक था और करीब दो महीने पहले उसकी मुलाकात किशोर से हुई थी, जिसके बाद उसने कई बार कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया. इससे परेशान होकर नाबालिग ने टीचर की हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की जांच और कार्यवाही में जुटी है. 

यह भी पढ़ें: Delhi: IGI एयरपोर्ट पर 2 विदेशी यात्री 6 किलो गोल्ड के साथ गिरफ्तार, तस्करी का तरीका देख कस्टम अधिकारी रह गए दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget