एक्सप्लोरर

Delhi: IGI एयरपोर्ट पर 2 विदेशी यात्री 6 किलो गोल्ड के साथ गिरफ्तार, तस्करी का तरीका देख कस्टम अधिकारी रह गए दंग

Delhi IGI Airport: आईजीआई एयरपोर्ट CISF अधिकारियों ने एक यात्री को 3 लाख 7 हजार 500 अमेरिकी डॉलर के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी पर आगे की कार्रवाई के लिए CISF ने कस्टम के हवाले कर दिया है.

Smugglers Arrested at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने सोने की तस्करी के आरोप में दो विदेशी हवाई यात्रियों को पकड़ा है. इनके पास से 5.448 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है. गिरफ्तार दोनों आरोपी दुशांबे से तस्करी कर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 तक पहुंचे थे. तस्करों के अंदाज को देखकर कस्टम अधिकारी भी दंग रह गये.

कस्टम अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, कस्टम की टीम को सूत्रों से, दुशांबे से सोने की तस्करी कर दिल्ली लाये जाने की सूचना मिली थी. जिस पर प्रतिक्रिया करते हुए कस्टम की टीम ने दुशांबे से आये रशियन और ताजिक मूल के दो संदिग्ध विदेशी हवाई यात्रियों को शक और रुट प्रोफाइलिंग के आधार पर उनकी विस्तृत जांच के लिए रोका.

2 करोड़ 73 लाख का सोना किया जब्त

दोनों हवाई यात्रियों की गहन और विस्तृत जांच में उनके कब्जे से 5 किलो 448 ग्राम विदेशी सोना बरामद किया गया. जिसे बड़े ही चतुराई से तस्करी कर लाया गया था. बरामद सोने की कीमत 2 करोड़ 73 लाख रुपये बताई जा रही है. जिसे कस्टम की टीम ने कस्टम्स एक्ट 1962 के सेक्शन 110 के तहत जब्त कर लिया है, जबकि दोनों विदेशी हवाई यात्रियों को सेक्शन 104 के तहत तस्करी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

बता दें कि, कस्टम की टीम लगातार आईजीआई एयरपोर्ट पर तस्करों की कोशिशों को नाकाम करने में लगी रहती है और उनके इस प्रयास में उन्हें लगातार सफलता भी मिल रही है. बीते दिनों भी कस्टम की टीम ने एम्फेटामिन की तस्करी को नाकाम कर रिसीवर समेत दो विदेशी नागरिकों को पकड़ा था. वहीं एक अन्य मामले में आईजीआई एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ की टीम ने एक उज्बेक नागरिक को पकड़ा, जो अपने साथ ढाई करोड़ से ज्यादा कीमत का अमेरिकी डॉलर तस्करी कर विदेश ले जा रहा था. 

CISF ने पकड़ा ढाई करोड़ का अमेरिकी डॉलर
सीआईएसएफ की टीम को उसकी लगेज की स्क्रीनिंग के दौरान कुछ संदिग्ध इमेज नजर आए. शक के बिना पर जब उसके लगेज को खोल कर तलाशी ली गई, तो उसके बैग में रखे पैक्ड चादर के बीच काले प्लास्टिक के बैग में छुपा कर रखा गया 3 लाख 7 हजार 500 अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए. जिसकी कीमत 2 करोड़ 52 लाख रुपये बताई जा रही है.

पूछताछ में आरोपी विदेशी हवाई यात्री उन डॉलर को ले जाने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पेश कर पाया. जिस पर सीआईएसएफ की टीम ने उसे जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी यात्री समेत कस्टम के हवाले कर दिया.

ये भी पढ़ें: Delhi: स्कूल बस में 6 साल की बच्ची पर सीनियर ने किया यौन हमला, DCW ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बांग्लादेश की तरह टेक्सटाइल पर जीरो टैरिफ लगा सकता है अमेरिका', ट्रेड डील को लेकर पीयूष गोयल का बड़ा दावा
'टेक्सटाइल पर जीरो टैरिफ लगा सकता है अमेरिका', ट्रेड डील को लेकर पीयूष गोयल का बड़ा दावा
पटना: 'कोचिंग बंद कर दो वरना...', गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी
पटना: 'कोचिंग बंद कर दो वरना...', गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी
Kim Jong Un Successor: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया अपने उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
NEP vs ITA: पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल
पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल

वीडियोज

Bigg Boss 19, प्यार और नई शुरुआत पर Farrhana ने खोले दिल के राज
'The 50’ में Groupism और Insecurities पर Archit ने तोड़ी चुप्पी
Bharat Bandh Today: जानिए लेबर कोड, बिजली बिल और US डील…पर क्यों भड़का भारत देश? |ABPLIVE
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार |Khabar Gawah Hai With Megha Prasad
Textile Industry को बड़ी राहत! US Market में India को मिलेगा Zero-Duty Advantage?| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश की तरह टेक्सटाइल पर जीरो टैरिफ लगा सकता है अमेरिका', ट्रेड डील को लेकर पीयूष गोयल का बड़ा दावा
'टेक्सटाइल पर जीरो टैरिफ लगा सकता है अमेरिका', ट्रेड डील को लेकर पीयूष गोयल का बड़ा दावा
पटना: 'कोचिंग बंद कर दो वरना...', गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी
पटना: 'कोचिंग बंद कर दो वरना...', गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी
Kim Jong Un Successor: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया अपने उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
NEP vs ITA: पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल
पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल
सनी देओल ने कंफर्म की दो फिल्में, 2026 में मचाएंगी धमाल, एक्टर बोले- इमोशनल करने वाली फिल्म है
सनी देओल ने कंफर्म की दो फिल्में, 2026 में मचाएंगी धमाल, एक्टर बोले- इमोशनल करने वाली फिल्म है
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
जीजा तू काला गाने पर जमकर नाची साली, डांस वीडियो देख विराट कोहली से कनेक्ट करने लगे यूजर्स
जीजा तू काला गाने पर जमकर नाची साली, डांस वीडियो देख विराट कोहली से कनेक्ट करने लगे यूजर्स
न बुढ़ापा और न मौत... अगर इंसान अमर हो जाएं तो क्या होगा, जानें हमारा शरीर कभी क्यों नहीं हो सकता अमर?
न बुढ़ापा और न मौत... अगर इंसान अमर हो जाएं तो क्या होगा, जानें हमारा शरीर कभी क्यों नहीं हो सकता अमर?
Embed widget