एक्सप्लोरर

'BJP वालों से नफरत नहीं करना, वो...', पत्नी सुनीता केजरीवाल ने CM केजरीवाल का पत्र पढ़कर सुनाया

Sunita Kejriwal On Arvind Kejriwal Arrest: सुनीता केजरीवाल ने कहा कि ऐसी सलाखें नहीं जो अरविंद केजरीवाल को ज्यादा दिन अंदर रख सकेंगे.

Sunita Kejriwal Statement: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी के बाद देश के नाम चिट्ठी लिखी है. इस पत्र को पढ़ते हुए उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने वीडियो बयान जारी किया. इसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि जेल से ही सरकार चलाने के मूड में हैं.

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने केजरीवाल को गुरुवार की रात को दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया था. इस समय सीएम केजरीवाल ईडी की हिरासत में हैं.

भावुक दिख रहीं सुनीता केजरीवाल ने अरविंद केजरीवाल का बयान पढ़ते हुए कहा, ''बीजेपी वाले से नफरत नहीं करना वह भी अपने भाई-बहन हैं.'' बता दें कि गिरफ्तारी के बाद से ही आप समेत अन्य विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर हमलावर है.

'आगे भी संघर्ष करेंगे'

अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी वीडियो में सुनीता केजरीवाल ने कहा, ''मैं अंदर रहूं या बाहर, हर पल देश की सेवा करता रहूंगा. मेरी जिंदगी का एक-एक पल देश के लिए समर्पित है. मेरे शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए है. इस पृथ्वी पर मेरा जन्म ही संघर्ष के लिए हुआ है. आज तक बहुत संघर्ष किए. आगे और संघर्ष लिखे हैं. इसलिए ये गिरफ्तारी हमें अचंभित नहीं करती है. आपसे मुझे बहुत प्यार मिला है.''

उन्होंने आगे कहा, ''पिछले जन्म में मैंने जरूर कुछ पुण्य किए होंगे, जो भारत जैसे महान देश में पैदा हुआ. हमें मिलकर फिर से भारत को महान बनाना है. दुनिया की सबसे शक्तिशाली और नंबर वन देश बनाना है. भारत के अंदर और बाहर ढेरों ऐसे शक्तियां हैं जो भारत को कमजोर कर रही हैं.''

दिल्ली के लोगों से अपील

सुनीता केजरीवाल ने कहा, ''हमें सचेत रहकर इन शक्तियों को पहचानना है. इन शक्तियों को हराना है. भारत में भी ढेरों ताकते हैं जो देश भक्त हैं जो भारत को आगे बढ़ाना चाहते हैं. इन ताकतों के साथ जुड़ना है और इन्हें और मजबूत करना है. दिल्ली की मेरी मां-बहनें सोच रही होंगी कि केजरीवाल तो अंदर चला गया, पता नहीं कि अब हजार रुपया मिलेगा या नहीं. मेरी सभी माताओं और  बहनों से अपील है कि अपने भाई और बेटे पर भरोसा रखो.''

'ऐसी सलाखें नहीं जो...'

उन्होंने आगे कहा, ''ऐसी सलाखें नहीं जो आपके भाई और बेटे को ज्यादा दिन अंदर रख सकते. मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा. क्या आज तक कभी ऐसा हुआ कि केजरीवाल ने कोई वादा किया और पूरा नहीं हुआ हो. आपका भाई और आपका बेटा लोहे का बना है. बहुत मजबूत है. बस एक विनती है कि एक बार मंदिर जरूर जाना और भगवान से मेरे लिए आशीर्वाद मांगना. करोड़ों लोगों की दुआएं मेरे साथ है. यही मेरी ताकत है.''

'जल्द ही लौटकर आऊंगा'

सुनीता केजरीवाल ने कहा, ''आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि मेरे अंदर जाने से समाजसेवा और लोकसेवा का काम रुकना नहीं चाहिए. इस वजह से बीजेपी वालों से भी नफरत नहीं करनी है. वे सब मेरे भाई-बहन हैं. मैं जल्द ही लौटकर आऊंगा. आपका अपना अरविंद.''

Arvind Kejriwal ED Remand: सीएम केजरीवाल की ईडी की कस्टडी में कैसे कट रही रातें, जानें डिटेल में सबकुछ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?
इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू होगा जनगणना का 2nd फेज, जानें डिटेल
दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू होगा जनगणना का 2nd फेज, जानें डिटेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget