एक्सप्लोरर

Delhi Water Supply: इस साल दिल्ली में बढ़ जाएगी पीने के पानी की मांग, गर्मी की अवधि होगी लंबी- IMD

Delhi News: दिल्ली सरकार ने पानी की बढ़ती मांग के बारे में अपनी चिंता व्यक्त करते हुए सूक्ष्म स्तर पर समाधान खोजना शुरू किया है. जल मंत्री कैलाश गहलोत ने अधिकारियों संग इसको लेकर बैठक की.

Delhi Water Crisis: दिल्ली में 21.5 मिलियन आबादी की पानी की वर्तमान मांग 1290 एमजीडी है. हालांकि, दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) 990 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) पानी की ही आपूर्ति कर पाता है. इसमें 864 एमजीडी सतही पानी और 126 एमसीडी भूजल शामिल है. पहले से ही पानी की कमी झेल रही दिल्ली को गर्मी में पानी की किल्लत हो सकती है. दरअसल भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, इस वर्ष दिल्ली में गर्मी की लंबी अवधि हो सकती है. गर्मी की अवधि लंबी होने से शहर में पीने के पानी की मांग बढ़ेगी.

जल संकट के समाधान खोजने में जुटा डीजेबी
यही कारण है कि अब दिल्ली सरकार ने पानी की बढ़ती मांग के बारे में अपनी चिंता व्यक्त करते हुए सूक्ष्म स्तर पर समाधान खोजना शुरू किया है. दिल्ली में पानी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए, डीजेबी भूजल वृद्धि पर काम कर रहा है जिसमें उच्च जल स्तर वाले क्षेत्रों में नलकूप, झीलों में अच्छी गुणवत्ता वाले उपचारित प्रवाह का पुनर्भरण, 6 स्थानों पर आरओ संयंत्रों की निकासी और स्थापना, विकेंद्रीकृत स्थापना शामिल है. इसके अलावा पूर्वी दिल्ली में अमोनिया रिमूवल ट्रीटमेंट प्लांट, ओखला में 6 एमजीडी अमोनिया रिमूवल डब्ल्यूटीपी का पुनर्वास और बवाना में रिसाइकिलिंग प्लांट शामिल हैं.

डीजेबी के पास 9 जल उपचार संयंत्र
दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) अब 9 जल उपचार संयंत्र (डब्ल्यूटीपी), 16 रेनी वेल और 4681 नलकूप संचालित करता है. 9 डब्ल्यूटीपी सोनिया विहार, भागीरथी, चंद्रावल, वजीराबाद, हैदरपुर, नांगलोई, ओखला, बावन और द्वारका में हैं. प्राथमिक भूमि जलाशय और बूस्टर पम्पिंग स्टेशनों की संख्या 117 है जबकि वाटर्लाइन नेटवर्क 15300 कि.मी. का है. दिल्ली में पानी की कमी वाले क्षेत्रों में डीजेबी 1200 टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति करता है.

जलापूर्ति को लेकर जल मंत्री ने की डीजेबी के साथ बैठक
दिल्ली के जल मंत्री कैलाश गहलोत ने भी दिल्ली में गर्मी के मौसम से पहले निर्बाध जलापूर्ति की तैयारियों की समीक्षा के लिए दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के साथ मंगलवार को एक बैठक की. बैठक के दौरान जल मंत्री ने दिल्ली के लिए पानी के सभी मौजूदा स्रोतों, पानी के संभावित नए स्रोतों और पानी में प्रदूषण के कारणों के बारे में विस्तृत चर्चा की.

स्वच्छ पानी प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार- कैलाश गहलोत
दिल्ली के जल मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, दिल्ली में आगामी गर्मी के मौसम में निरंतर पानी की आपूर्ति की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की. स्वच्छ पानी-भोजन और बिजली की तरह प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है. डीजेबी 15,300 किमी के अपने विस्तृत नेटवर्क के साथ दिल्ली की सभी कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई रणनीतियों पर काम कर रहा है. हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि दिल्लीवासियों को स्वच्छ पानी मिले.

यह भी पढ़ें:

Delhi Water Crisis: दिल्ली में क्यों हुई पानी की किल्लत? जल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget