एक्सप्लोरर

दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने ली डिलीवरी बॉय की जान, जोरदार टक्कर से मौके पर हुई मौत

Delhi News: कार चालक नशे की हालत में था और तेज गति से गाड़ी चला रहा था. तेज रफ्तार के चलते कार बेकाबू हो गई. यह हादसा सुभाष नगर इलाके में शनिवार की सुबह करीब 3 बजे हुआ है.

दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. राजधानी में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली. हादसे में बाइक सवार जोमैटो डिलीवरी बॉय की मौत  हो गई है. पश्चिमी दिल्ली सुभाष नगर इलाके में तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे जोमैटो डिलीवरी बॉय को जोरदार टक्कर मारी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई. 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक नशे की हालत में था और तेज गति से गाड़ी चला रहा था. तेज रफ्तार के चलते कार बेकाबू हो गई और पीछे से बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी की युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबिक गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. 

दर्दनाक हादसे में कार सवार ने युवक को रौंदा

बताया जा रहा है कि यह हादसा सुभाष नगर इलाके में शनिवार (21 फरवरी) की सुबह करीब 3 बजे हुआ है. नशे की हालत में ड्राइवर ने बाइक सवार जोमैटो बॉय को रौंद दिया. हादसे के तुरंत बाद डिलीवरी बॉय को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. 

मौके पर पहुंची पुलिस 

पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया है. आरोपी कार चालक का नाम मोहित है. दरअसल हादसा बीती रात 3 बजे के करीब हुआ. सूत्रों के मुताबिक मोहित शादी अटेंड करके आ रहा था जब यह हादसा हुआ.

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही सुभाष नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. पुलिस ने मौके से शव को बरामद कर अपने कब्जे में लिया. साथ ही साक्ष्य इकट्ठा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.  

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस द्वारा मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने में लग गई है. पुलिस द्वारा युवक की पहचान की जा रही है. साथ ही उसके परिजनों को भी सूचना दी जा रही है.

फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. साथ ही पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है. पुलिस द्वारा कहा गया है कि मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
HPV वैक्सीन अभियान पर रोक की थी मांग, दिल्ली HC ने किया मना, जारी रहेगा कैंपेन
HPV वैक्सीन अभियान पर रोक की थी मांग, दिल्ली HC ने किया मना, जारी रहेगा कैंपेन
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget