एक्सप्लोरर

Delhi Airport News: IGI एयरपोर्ट की सुरक्षा में जल्द हो सकते हैं बड़े बदलाव, पुलिस ने टर्मिनल-3 को लेकर दिए ये सुझाव

IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर कुछ महत्वपूर्ण बदलावों की सिफारिश की गई है, जिसमें अतिरिक्त जगह बनाना, आगमन पर तीसरी लेन को ट्रैफिक के लिए खोलना और आसपास शटल बस सेवा को चलाना शामिल है.

Delhi News: भारत की अध्यक्षता में होने वाले G-20 समिट को लेकर पिछले वर्ष से ही तमाम तरह की तैयारियां चल रही हैं. इस सन्दर्भ में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं. दुनिया भर के विभिन्न देशों के अतिथि इस सम्मेलन के दौरान दिल्ली पहुंचेंगे. जिसे देखते हुए जहां एक तरफ राजधानी दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कामों में तेजी लाई गई है तो वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद और बेहतर किया जा रहा है. इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर कुछ महत्वपूर्ण बदलावों की सिफारिश की है.

विभिन्न आवश्यक बदलावों की सिफारिश

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने बदलावों की सिफारिश में कहा कि टर्मिनल पर अस्थायी दुकानों को हटाकर अतिरिक्त जगह बनाया जाए. लंबे समय से बंद पड़ी तीसरी लेन को खोला जाए. महिपालपुर से लेकर एयरपोर्ट तक शटल बस सेवा शुरू की जाए और एयरपोर्ट से महिपालपुर के बीच चल रहे निर्माण कार्य को जल्द खत्म किया जाए. इसके अलावा विदेशी मेहमानों के लिए एक अतिरिक्त रूट भी तैयार किया जा रहा है. G20 का मुख्य कार्यक्रम आगामी सितंबर में आयोजित होना है. जिसे लेकर हाल ही में आईजीआई थाने में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने एयरपोर्ट से जुड़ी विभिन्न कंपनियों और अधिकारियों के साथ एक सुरक्षा बैठक की है. विदेशी मेहमानों की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है.

काम करने वालों के सत्यापन की सलाह

एयरपोर्ट डीसीपी देवेश महला ने बताया कि एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत बनाने के लिए एजेंसियों से तालमेल बिठाया जा रहा है. इसे लेकर संभावित मुश्किलों का मिलकर समाधान कर रहे हैं. पुलिस ने विभिन्न एजेंसियों को एयरपोर्ट और इसके आसपास काम करने वाले सभी लोगों का सत्यापन करवाने की भी सलाह दी है. एयरपोर्ट के भीतर काम करने वालों का सत्यापन ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन द्वारा करवाया जाएगा. वहीं, विदेशी मेहमानों के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक अतिरिक्त रूट भी बनाया गया है.मुख्य रास्ते पर किसी प्रकार की समस्या होने पर विदेशी मेहमानों को इस रूट से निकालने की योजना होगी. इस रास्ते से वह पालम निकल जाएंगे. 

ये भी पढ़ें:- Live Updates: 'जंतर मंतर पर सरेआम हो रही लोकतंत्र की हत्या', विनेश फोगाट बोलीं- हमारे लोगों की गिरफ्तारयां...' 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
Delhi Rain: मानसून में जलभराव पर 24x7 कंट्रोल रूम एक्टिव, मंत्री बोले- पिछले साल से हालात बेहतर
दिल्ली: मानसून में जलभराव पर 24x7 कंट्रोल रूम एक्टिव, मंत्री बोले- पिछले साल से हालात बेहतर
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
Delhi News: भूख हड़ताल के 11वें दिन बिगड़ी AISA नेता की तबीयत, गंभीर हालत में RML अस्पताल में भर्ती
दिल्ली: भूख हड़ताल के 11वें दिन बिगड़ी AISA नेता की तबीयत, गंभीर हालत में RML अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget