एक्सप्लोरर

दिल्ली में ब्लाइंड मर्डर केस का चौंकाने वाला खुलासा, अवैध संबंध और उधार के पैसे ने ली पेंटर की जान, 2 गिरफ्तार

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने सूरजकुंड रोड पर हुई अज्ञात शख्स की हत्या का खुलासा करते हुए गौरव और वेंकटेश को गिरफ्तार किया. मृतक राकेश था, जिसकी पहचान फिंगरप्रिंट से हुई.

साउथ-ईस्ट दिल्ली की पुल प्रह्लादपुर पुलिस ने सूरजकुंड रोड पर एक अज्ञात शख्स की हत्या की गुत्थी को आखिरकार सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान, गौरव उर्फ मुल्ली और वेंकटेश उर्फ राजा के रूप में हुई. ये दोनों मदनगीर इलाके के रहने वाले हैं.

इनके कब्जे से पुलिस ने शव को ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल किया गया ऑटो-रिक्शा और पीटने के लिए इस्तेमाल की गई बेल्ट एवं प्लास्टिक की रॉड बरामद कर लिया है. मृतक शख्स राकेश (35 वर्ष) भी मदनगीर इलाके में रहता था और पेंटर का काम करता था.

पीसीआर कॉल से मिली थी शव पड़े होने की सूचना

पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, पुल प्रह्लादपुर पुलिस को 11 जुलाई 2025 को पीसीआर कॉल से एक शख्स के मृत पड़े होने की सूचना मिली थी. केला बेचने वाले कॉलर ने पुलिस को दी गयी सूचना में बताया कि, सूरजकुंड शूटिंग रेंज इलाके में एक शख्स अचेत अवस्था मे पड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की.

मृतक की पहचान न हो पाना साबित हो रही थी थी बड़ी चुनौती

पुलिस के मुताबिक, यह केस एकदम ब्लाइंड था. न तो शव की पहचान हो पा रही थी और न ही कोई चश्मदीद ही सामने आ रहा था. लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी. इस मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए एसीपी रामफूल मीणा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर मनोज कुमार, इंस्पेक्टर सुनील चंदौलिया, एसआई शमशेर, हवलदार जितेंद्र, सिपाही किशन और नवरंग समेत अन्य की कई टीमों का गठन किया गया.

सीसीटीवी से मिला सुराग तो एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

टीम ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इसके अलावा स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई लेकिन फिर भी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा. जिस पर पुलिस ने फिंगर प्रिंट से मृतक की पहचान की प्रक्रिया शुरू की और आखिरकार उसकी पहचान करने में पुलिस कमायाब हुई. इस पर पुलिस ने वेंकटेश के घर पर छापा मारा, जहां एक चश्मदीद रितिक उर्फ चीता ने बताया कि, कैसे राजा और गौरव ने मिलकर राकेश को बेल्ट, प्लास्टिक की रॉड और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा और फिर उसका सिर दीवार पर दे मारा था, जिससे उसकी मौत हो गयी.

अवैध संबंध का शक और पैसों का लेनदेन बना हत्या का कारण

पुलिस की पूछताछ में आरोपी वेंकेटेश ने खुलासा किया कि, उसे शक था कि राकेश का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था. वहीं, उसने राकेश को कई बार पैसे उधार दिए थे जो वह लौटा नहीं रहा था.

इसी गुस्से में आकर उसने राकेश को मौत के घाट उतारने की साजिश रची और पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी. उज़्ने बताया कि, हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उन्होंने एक ऑटो-रिक्शा का इस्तेमाल किया गया, जिसे बाद में आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार समेत बरामद कर लिया गया. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: कनाडा जा रहे पार्सल से खुला 'नार्को-टेरर' का राज, 4 अरेस्ट
दिल्ली: कनाडा जा रहे पार्सल से खुला 'नार्को-टेरर' का राज, 4 अरेस्ट
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो, माल गाड़ियों पर रोक, 2027 से बदलेगा रजिस्ट्रेशन नियम
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो, माल गाड़ियों पर रोक, 2027 से बदलेगा रजिस्ट्रेशन नियम
26 घंटे बाद भी नहीं मिला 15 साल का मिथुन, मां की पुकार- 'मेरा बच्चा मुझे लाकर दे दो'
26 घंटे बाद भी नहीं मिला 15 साल का मिथुन, मां की पुकार- 'मेरा बच्चा मुझे लाकर दे दो'
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार
Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget