एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Death Case: आज होगा सोनाली फोगाट का पोस्टमार्टम, भाई की शिकायत पर गोवा पुलिस ने दर्ज किया केस

Sonali Phogat News: पुलिस पुलिस के मुताबिक फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की एक टीम सोनाली फोगाट का गोवा के गोवा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करेगी. उनके परिवार के कुछ सदस्य अस्पताल पहुंच गए हैं.

हरियाणा (Haryana) की बीजेपी (BJP) नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) के भाई रिंकू ने गोवा के अंजुना थाने (Anjuna Police Station Goa) में एक शिकायत दर्ज कराई है. इसमें उन्होंने अपनी बहन की हत्या की आशंका जताई है.सोनाली का गोवा में 23 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. उनके परिवार ने उनके मौत को सामान्य नहीं बताया है.

आज होगा सोनाली का पोस्टमार्टम 

पुलिस पुलिस के मुताबिक सोनाली फोगाट का आज गोवा के गोवा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया जाएगा.उनके परिवार के कुछ सदस्य अस्पताल पहुंच गए हैं. सोनाली का पोस्टमार्टम करने के  लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की एक टीम बनाई गई है. गोवा पुलिस के एक आला अधिकारी का कहना है कि इस मामले में अब आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी.

सोनाली के भांजे ने लगाए ये आरोप

इस बीच सोनाली फोगाट के भांजे एडवोकेट विकास ने उनकी मौत के लिए उसके निजी सचिव सुधीर सांगवान को का जिम्मेदार बताया है. विकास ने सुधीर सांगवान पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने ही सोनाली फोगाट की मौत की साजिश रची है.विकास का कहना है कि सुधीर सांगवान के कहने पर यहां फार्म हाउस से लैपटॉप और जरूरी सामान उठा लिया गया है. इसमें सारा डाटा और जमीन और प्रॉपर्टी के कागजात भी सेव थे.विकास ने कहा है कि उनकी सुधीर सांगवान की बातचीत हुई और वो बार-बार सोनाली फोगाट की मौत पर अपने बयान बदल रहा है. 

बहन ने क्या आरोप लगाए थे

इससे पहले सोनाली की बहन रमन ने इस मामले में साजिश का आरोप लगाया था. उनका कहना था कि सोनाली को खाना खाने के बाद बेचैनी महसूस हुई थी. उसने मां से इस बारे में कहा भी था. बहन के इस बयान के बाद अंजुना पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है.

राजनीति में सोनाली फोगाट

सोनाली फोगट को 23 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे गोवा के अंजुना के सेंट एंथनी अस्पताल ले जाया गया था. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. गोवा पुलिस ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई. पुलिस ने कहा था कि सोनाली के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं. पुलिस के मुताबिक सोनाली को एक रेस्टोरेंट से अस्पताल लाया गया था. 

सोनाली फोगाट ने 2019 में हरियाणा विधानसभा का चुनाव बीजेपी के टिकट पर आदमपुर सीट से लड़ा था. उन्हें कांग्रेस के कुलदीप बिश्वनोई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. कुलदीप बिश्नोई अब कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें

टिकटॉक स्टार और BJP नेता सोनाली फोगाट के PA ने रची की साजिश? भांजे का सनसनीखेज आरोप

Delhi News: लॉकडाउन में मजदूरों को फ्लाइट से भेजा था बिहार, मजदूरों के मसीहा किसान पप्पन सिंह गहलोत ने की आत्महत्या, बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: एक टैटू से खुला ब्लांइड मर्डर का राज, पुरानी रजिंश में चलते ऑटो में की गई थी हत्या
दिल्ली: एक टैटू से खुला ब्लांइड मर्डर का राज, पुरानी रजिंश में चलते ऑटो में की गई थी हत्या
दिल्ली के पब्लिक टॉयलेट्स की हालत देख फेर लेंगे मुंह! लेकिन 5 साल में नियम तोड़ने वाले सिर्फ 224 लोगों पर एक्शन
दिल्ली के पब्लिक टॉयलेट्स की हालत देख फेर लेंगे मुंह! लेकिन 5 साल में नियम तोड़ने वाले सिर्फ 224 लोगों पर एक्शन
OBC आरक्षण नियमों में सरकार के काम से हाईकोर्ट नाराज, दिल्ली सरकार को लगाई फटकार
OBC आरक्षण नियमों में सरकार के काम से हाईकोर्ट नाराज, दिल्ली सरकार को लगाई फटकार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget