एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में सिख महिला ने लगाया लव जिहाद का आरोप, फेसबुक पर हुई थी ओरोपी से दोस्ती

Delhi Love Jihad News: दिल्ली में महिला ने अपने एफआईआर में कहा है कि 2016 में उसकी मुलाकात लक्ष्मी नगर निवासी अजमत अली खान से फेसबुक पर हुई और वे दोस्त बन गए. बाद में शारीरिक संबंध भी बनाए.

Delhi Love Jihad Case: दिल्ली में कथित 'लव जिहाद' के एक मामले में सिख महिला ने अपने मुस्लिम (Muslim) दोस्त पर रेप, उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि जब उसने धर्म परिवर्तन से इनकार कर दिया, तो आरोपी अजमत अली खान ने उसे चेहरे पर तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने रेप समेत आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है.

एफआईआर में कहा गया है कि 2016 में पीड़िता की मुलाकात लक्ष्मी नगर निवासी अजमत अली खान से फेसबुक पर हुई और वे दोस्त बन गए. पीड़िता का कहना है कि खान उसके डांस टीचर का म्यूचुअल फ्रेंड था. बाद में इनकी दोस्ती और गहरी हुई और 2017 तक ये रिलेशनशिप में आ गए. महिला ने आरोप लगाया है कि जब हमने शारीरिक संबंध बनाए, तो उसने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.

'मुझे मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया'

पीड़िता ने कहा, "खान ने मुझे मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया, लेकिन मैंने इनकार कर दिया.  मैंने उससे कहा कि मैं एक सिख लड़की हूं और शादी के बाद भी सिख ही रहना चाहती हूं लेकिन खान ने मुझसे कहा कि मुझे इस्लाम कबूल करना होगा, बुर्का पहनना होगा, दिन में पांच बार नमाज पढ़नी होगी और रोजा रखना होगा. मैंने अपना धर्म बदलने से इनकार कर दिया और उससे कहा कि वह मुझे प्यार के नाम पर इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर नहीं कर सकता और मैंने संबंध तोड़ने का फैसला किया."

आरोपी ने करियर बर्बाद करने की दी धमकी

इसके बाद पीड़िता ने खान से दूरी बनानी शुरू कर दी. 2018 के बाद वह खान से कभी नहीं मिलीं लेकिन आरोपी उसे मैसेज करता रहा. 2019 में खान ने पीड़िता को धमकी दी थी. पीड़िता ने आरोप लगाया है, "उसने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने उसे नजरअंदाज किया तो वह मेरे सभी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. उसने मेरा पूरा करियर बर्बाद करने की धमकी दी. वह मुझे गालियां देता रहा."

पीड़िता ने हमले का भी लगाया आरोपी

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 2 अप्रैल को खान ने जनकपुरी पुलिस स्टेशन में उस पर हमला किया. उसने मेरे चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी. साथ ही उसने कहा कि अगर मैंने उसे नजरअंदाज करने की कोशिश की तो वह मुझे जिंदा दफन कर देगा. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद डाबरी थाने में रेप और दूसरी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं. अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और आरोपी ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी है.

ये भी पढ़ें- Delhi: कंझावला में विकसित होगा दिल्ली का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र, 10 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगी नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget