एक्सप्लोरर

Shelly Oberoi: महज 38 दिन मेयर की कुर्सी पर काबिज रहेंगी शैली ओबेरॉय, 1 अप्रैल को फिर होगा चुनाव, जानें नियम

Shelly Oberoi Delhi Mayor Tenure: आप की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने बीजेपी की प्रत्याशी रेखा गुप्ता को हराते हुए एमसीडी की मेयर चुनी गईं. उन्हें 150 वोट मिले, जबकि बीजेपी की रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले.

Shelly Oberoi MCD Mayor Tenure: दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव समाप्त हो चुका है. मेयर पद पर आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) को जीत मिली है. शैली ओबेरॉय ने बीजेपी (BJP) की प्रत्याशी रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को हराया. शैली ओबेरॉय को 150 वोट मिले. बीजेपी की रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले. इसी के साथ 34 वोटों से शैली ओबेरॉय को जीत मिली. वहीं डिप्टी मेयर के पद पर भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल (Aaley Mohammad Iqbal) ने जीत हासिल की. आले मोहम्मद इकबाल ने बीजेपी उम्मीदवार कमल बांगड़ी को हराया. चुनाव में आले मोहम्मद इकबाल को 147, जबकि कमल बांगड़ी को 116 वोट मिले.

गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम का चुनाव 4 दिसंबर को हुआ था और 7 दिसंबर को परिणाम आए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी को 250 में से सबसे ज्यादा 134 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं बीजेपी को 104, कांग्रेस को 9 और अन्य को 3 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. 2022 एमसीडी चुनाव 2022 में शैली ओबेरॉय ने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी की दीपाली कुमारी को 269 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी. फिर एमसीडी चुनाव के 84 दिनों के लंबे इंतजार के बाद अब जाकर मेयर का चुनाव हुआ, जिसमें शैली ओबेरॉय को 34 वोटों से मिली, हालांकि, शैली ओबेरॉय सिर्फ 38 दिन ही मेयर पद पर रह कर काम कर सकेंगी. शैली ओबेरॉय एमसीडी में 31 मार्च तक मेयर रहेंगी और उसके बाद एक अप्रैल को फिर से मेयर का चुनाव होगा.

क्यों 31 मार्च तक ही मेयर रहेंगी शैली ओबेरॉय?

इसकी वजह यह है कि पहले तो परिसीमन की वजह से देर से एमसीडी के चुनाव हुए और फिर सदन की बैठक तीन बार हंगामे की वजह से मेयर का चुनाव स्थगित कर दिया गया. ऐसे में पहले साल के मेयर का कार्यकाल कम हो गया है. दरअसल एमसीडी एक्ट के अनुसार दिल्ली नगर निगम का साल अप्रैल महीने के पहले दिन से शुरू होता है. इस तरह अगले साल 31 मार्च को साल समाप्त हो जाता है. इस लिहाज से 22 फरवरी को शैली ओबेरॉय मेयर चुनी गई हैं, जिनका कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो जाएगा. इस तरह से वह सिर्फ 38 दिनों तक ही मेयर पद पर रहकर काम-काम कर सकेंगी. इसके बाद दोबारा से एक अप्रैल को मेयर का चुनाव होगा.

हर साल होता है मेयर का चुनाव

बता दें कि एमसीडी के पांच साल के कार्यकाल में मेयर का चुनाव हर एक साल पर होता है. एमसीडी एक्ट के मुताबिक पहले साल महिला पार्षद को मेयर चुने जाने का प्रावधान है. दूसरे साल मेयर का पद सामान्य होता है. यानी कोई भी पार्षद मेयर चुना जा सकता है. तीसरे साल मेयर पद दलित समुदाय के लिए रिजर्व होता है. ऐसे में दलित समाज से आने वाला कोई भी पार्षद मेयर चुना जा सकता है, लेकिन चौथे और पांचवें साल मेयर का पद अनारक्षित होता है.

ये भी पढ़ें- MCD Deputy Mayor: दिल्ली के डिप्टी मेयर चुने गए आले मोहम्मद इकबाल कौन हैं? AAP से पहले इन दलों से था नाता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
दिल्ली के GTB अस्पताल में बड़ी लापरवाही का आरोप, मरीज पर गिरा सीलिंग फैन; कुछ घंटे बाद मौत
दिल्ली के GTB अस्पताल में बड़ी लापरवाही का आरोप, मरीज पर गिरा सीलिंग फैन; कुछ घंटे बाद मौत
'दिल्ली में नहीं होगा कोई मार्च!' संसद से 3km पहले ही रोक दिए जाएंगे CJP प्रोटेस्टर्स, लगाए गए बैरिकेड्स
'दिल्ली में नहीं होगा कोई मार्च!' संसद से 3km पहले ही रोक दिए जाएंगे CJP प्रोटेस्टर्स, लगाए गए बैरिकेड्स
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget