एक्सप्लोरर

DUSU चुनाव: SFI-AISA गठबंधन ने जारी किया घोषणापत्र, इन मुद्दों को किया शामिल

DUSU Election 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए SFI-AISA गठबंधन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने छात्रों की रोजमर्रा की जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करते हुए घोषणापत्र जारी किया.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, कैंपस का माहौल गर्माता जा रहा है. छात्र संगठनों के बीच मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है, क्योंकि इस बार पारंपरिक नारों और वादों के बीच SFI-AISA गठबंधन ने छात्रों की रोजमर्रा की जरूरतों और वास्तविक समस्याओं को केंद्र में रखकर चुनावी मैदान में उतरने का दावा किया है. राजधानी के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में हुई उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस ने इस चुनावी जंग को और धारदार बना दिया.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव से ठीक पहले स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन SFI और AISA ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. चुनावी मतदान इस महीने की 18 तारीख को होना है, और इसी को ध्यान में रखते हुए दोनों संगठनों ने अपने उम्मीदवारों और घोषणापत्र को मजबूती से पेश किया.

चार प्रमुख पदों पर उम्मीदवार मैदान में

SFI-AISA गठबंधन से अंजली, सोहन, अभिनंदना और अभिषेक क्रमशः अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. प्रेस वार्ता में इन छात्र नेताओं ने कहा कि उनका घोषणापत्र पूरी तरह छात्र-केंद्रित है और अन्य संगठनों की तुलना में ज्यादा प्रभावी है.

छात्रों की मांगों पर केंद्रित घोषणापत्र

गठबंधन ने दावा किया कि वे लगातार ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं जो छात्रों के जीवन से सीधे जुड़े हैं. कंसेशनल मेट्रो पास कैंपेन, CUET एडमिशन असिस्टेंस, सस्ती शिक्षा और सबको हॉस्टल की मांग, SEC-VAC जैसे "बोगस" कोर्स की समाप्ति, इन पहलों ने उन्हें छात्रों के बीच खास पहचान दिलाई है.

पैसा और मसल पावर नहीं, ईमानदारी से वोट दें

वहीं छात्र नेताओं ने NSUI और ABVP जैसे संगठनों पर पैसा और मसल पावर के दुरुपयोग का आरोप लगाया. साथ ही, उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे ऐसे उम्मीदवारों को वोट दें जिन्होंने हमेशा छात्र-हित के लिए काम किया है और ईमानदारी से उनके मुद्दे उठाए हैं.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बनाई लीगल टीम
दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बनाई लीगल टीम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
'ऐसी बर्बरता न कभी देखी न उम्मीद की थी', CJP के आशुतोष रांका बोले- दिल्ली पुलिस ने सारी हदें पार कर दीं
'ऐसी बर्बरता न कभी देखी न उम्मीद की थी', CJP के आशुतोष रांका बोले- दिल्ली पुलिस ने सारी हदें पार कर दीं
Delhi Traffic Advisory: आज किसानों के प्रदर्शन के बीच बदलेगा दिल्ली का ट्रैफिक, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने से पहले जरूर पढ़ें अपडेट
आज किसानों के प्रदर्शन के बीच बदलेगा दिल्ली का ट्रैफिक, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने से पहले जरूर पढ़ें अपडेट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget