एक्सप्लोरर

दिल्ली में कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर CM केजरीवाल ने साफ की तस्वीर, कहा- 'अंतिम स्टेज में...'

AAP Congress alliance in Delhi: दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच सीट शेयरिंग पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कई दौर की बातचीत दोनों पार्टी के बीच हो चुकी है.

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कई दौर की बातचीत हो चुकी है. बातचीत अंतिम स्टेज पर पहुंच चुकी है. बहुत जल्द ही ऐलान हो जायेगा. चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम केजरीवाल ने ये बात कही. उन्होंने इंडिया गठबंधन के बारे में कहा कि अगर हम एक हो जाएं तो बीजेपी को हराया जा सकता है. ये हमने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में करके दिखा दिया है.

बीजेपी पर साधा निशाना

बीजेपी पर निशाना साधते हुए सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ये चुनाव जीतते नहीं हैं बल्कि चोरी करते हैं. उन्होंने बीजेपी के लोकसभा में 370 सीटें जीतने के दावे पर भी निशाना साधा. उन्होंने सवाल किया कि इतना कॉन्फिडेंस कहां से आ रहा है? इसका मतलब हुआ कि कहीं न कहीं कुछ तो गड़बड़ है. सीएम ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि ये (बीजेपी) पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी करते थे, अब ईवीएम को लेकर भी आरोप लगते रहते हैं.

देश में बड़ा चुनाव होने वाला है- सीएम केजरीवाल

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश बचाने वाले लोग इंडिया गठबंधन के साथ आएं. अगर हम इंडिया गठबंधन में एक हो जाएं तो बीजेपी को चुनाव में शिकस्त दिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर का चुनाव छोटा चुनाव था लेकिन बीजेपी ने गड़बड़ी की. अब जब देश में इतना बड़ा चुनाव (लोकसभा चुनाव) होने वाला है तो ये कितनी बड़ी चोरी करेंगे.

'सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक है'

सीएम ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के बारे में कहा कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक है. यह फैसला ऐसे समय आया है जब देश ‘तानाशाही’ का सामना कर रहा है. उन्होंने कहा, "अगर ‘इंडिया’ गठबंधन एकजुट रहे और रणनीतिक रूप से काम करे तो बीजेपी को हराया जा सकता है." 

कौन हैं कुलदीप कुमार? जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने घोषित किया चंडीगढ़ का मेयर

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget