एक्सप्लोरर

कौन हैं कुलदीप कुमार, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने घोषित किया चंडीगढ़ का मेयर

Chandigarh Mayor Election 2024: 30 जनवरी को हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी के मनोज सोनकर ने जीत दर्ज की थी. इसी के बाद धांधली का आरोप लगाते हुए कुलदीप कुमार सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे.

Who Is Kuldeep Kumar: सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बड़ा फैसला सुनाते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजेता घोषित कर दिया है. कुलदीप कुमार ने ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी.

महापौर पद के लिए 30 जनवरी को हुए चुनाव में बीजेपी के मनोज सोनकर ने AAP-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को हराया था. सोनकर को 16 वोट मिले थे. वहीं मनोज कुमार के हिस्से में 12 वोट आए. पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने 8 वोट को अवैध घोषित कर दिया था. इसके बाद कुलदीप कुमार फफक-फफक कर रोने लगे.

AAP पार्षद कुलदीप कुमार ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का रुख किया. हालांकि यहां अंतरिम राहत नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की. उनकी याचिका पर पहली बार 7 फरवरी को सुनवाई हुई. इस दौरान सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने वीडियो देखने के बाद तीखी टिप्पणी की.

क्या बोले कुलदीप कुमार?

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कुलदीप कुमार ने कहा कि विश्वास था कि जीत मिलेगी. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि सच को परेशान किया जा सकता है लेकिन दबाया और कुचला नहीं जा सकता. ये आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने बताया है. इन लोगों ने लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की.

सुप्रीम कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट में फिर 19 फरवरी को सुनवाई हुई. इस दौरान अनिल मसीह भी कोर्ट में पेश हुए. इस दौरान चंद्रचूड़ ने तीखे सवाल किए. इसके बाद आज सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव परिणाम को निरस्त करदिया.

कोर्ट ने कहा कि कुलदीप कुमार को मिले 8 वोट गलत तरीके से अमान्य करार दिए गए थे. पीठासीन अधिकारी रहे अनिल मसीह को उनके आचरण के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है. मसीह को 3 हफ्ते में जवाब देना होगा.

 

MP News: एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इस मामले BJP ने घेरा, पुलिस जांच जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में हलचल, CM मान के पूर्व OSD मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल
पंजाब में हलचल, CM मान के पूर्व OSD मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल
'बेटे का संस्कार तब तक नहीं करूंगा जब तक...', मानसा ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या पर बोले पिता
'बेटे का संस्कार तब तक नहीं करूंगा जब तक...', मानसा ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या पर बोले पिता
मानसा में परमिंदर सिंह झोट्टा की हत्या, फेसबुक लाइव के दौरान मारी गई गोली?
मानसा में परमिंदर सिंह झोट्टा की हत्या, फेसबुक लाइव के दौरान मारी गई गोली?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget