एक्सप्लोरर

'अगर दम है तो...', छठ घाट के मुद्दे को लेकर इस नेता पर भड़के सौरभ भारद्वाज

Saurabh Bharadwaj News: दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि चिराग दिल्ली के सतपुला पार्क में पिछले आठ सालों से मनाई जा रही छठ पूजा को बीजेपी के डीडीए ने पुलिस को तैनात करके रोक दिया.

Saurabh Bharadwaj On Chhath Puja Ghat: दिल्ली में छठ पूजा घाट को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी के बीच राजनीति जारी है. इस बीच दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्वांचल के लोगों के साथ बीजेपी की नफरत अब खुलकर सामने आ रही है. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज को घेरते हुए कहा कि वो अपनी मां की विरासत को नहीं निभा रही हैं. 

दिल्ली के मंत्री ने कहा, ''छठ पूजा के पावन अवसर पर BJP दिल्ली के छठ घाटों पर कब्जा करके पूर्वांचलियों को परेशान करने की कोशिश कर रही है. चिराग दिल्ली के सतपुला पार्क में पिछले आठ सालों से मनाई जा रही छठ पूजा को बीजेपी के डीडीए ने दिल्ली पुलिस को तैनात करके रोक दिया है.'' 

बीजेपी हर जगह पूर्वांचल के लोगों को परेशान कर रही- भारद्वाज

भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए आगे कहा, ''दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और इनके नेता सुबह आईटीओ छठ घाट पर गए और वहां भी कब्जा करने की कोशिश की. जूते-चप्पल लेकर पूजा की बेदी पर चढ़ गए. वहां जूठे गिलास और बोतलें बिखेर दीं. छठ पूजा समिति वाले लोगों ने वहां से इनको वहां से भगाया है. बीजेपी हर जगह इस तरह कब्जा करके पूर्वांचलियों को परेशान करने की कोशिश कर रही है.

सौरभ भारद्वाज का बांसुरी स्वराज पर हमला

उन्होंने ये भी कहा कि ये गांव मेरा और चिराग दिल्ली वालों का है. बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज हो या इनका कोई भी नेता, इन्हें कोई हक नहीं है कि ये हमारे गांव के रास्ते को रोक दें या हमारे यहां की छठ पूजा को रोक दें. बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज अपने आप को हिंदू कहती हैं, उनमें दम है तो भागवत गीता पर हाथ रखकर कसम खाएं कि आठ साल से यहां छठ नहीं मन रही, हम धरना खत्म करके घर चले जाएंगे.'' 

दिल्ली के मंत्री ने कहा, ''दलितों का यह 300 साल पुराना रास्ता है, डेढ़ महीने से यहां ताला लगाकर रास्ता रोका हुआ है. क्या इस देश में दलितों को हक नहीं है? यह केवल बीजेपी का षड्यंत्र और पुलिस की गुंडागर्दी है. यह गुंडागर्दी चिराग दिल्ली में नहीं चलेगी. मैं चिराग दिल्ली के एक-एक बच्चे और बुजुर्ग को यहां बुलाउंगा. हम भी देखते हैं किसकी चलती है. 

ये भी पढ़ें:

'इनको सत्ता इसलिए चाहिए क्योंकि...', पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल ने BJP को घेरा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान
'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget