एक्सप्लोरर

तिहाड़ से रिहा हुए सत्येंद्र जैन, समर्थकों से बोले- 'आग का दरिया है, जेल तो जाना पड़ेगा'

Satyendra Jain released from Tihar Jail: जमानत मिलने के बाद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन जेल से बाहर आ गए. उन्हें रिसीव करने के लिए सीएम आतिशी, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पहुंचे थे.

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल से रिहा हो गए. जेल के बाहर समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सारे नेता बाहर आ गए हैं. सारे काम पूरे करके दिखाएंगे. अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था, यमुना नदी को साफ करके दिखाएंगे.

सत्येंद्र जैन ने कहा, "अरविंद ने पहले ही कहा था कि आग का दरिया है जेल तो जाना पड़ेगा. आज इस देश के आम आदमी ने जनता की पार्टी बनाई. देश के बारे में सोचने के लिए बनाई. मनीष सिसौदिया ने स्कूल बना दिए तो उन खांटी नेताओं को कौन पूछेगा. मैनें अगर यमुना साफ कर दी तो उन्हें कौन पूछेगा."

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ''आप चिंता मत करना. अरविंद केजरीवाल जी बाहर आ चुके हैं. मनीष जी पहले ही बाहर आ चुके हैं. संजय सिंह बाहर हैं. मैं भी बाहर आ गया हूं. सारे रुके हुए काम करके दिखाऊंगा."

कार्यकर्ताओं को जब वे संबोधित कर रहे थे उन्होंने सीएम आतिशी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, "आतिशी हार्वर्ड से पढ़कर आ गईं. इनको भी जेल तो जाना ही पड़ेगा." उनकी यह बात सुनकर सिसोदिया और संजय सिंह हंसने लगे. 

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी गिरफ्तारी अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने की कोशिश का हिस्सा थी. उन्होंने कहा कि केजरीवाल यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि सरकार आम आदमी के लिए काम करे, न कि कुछ चुनिंदा लोगों के लिए. 

उन्हें  रिसीव करने के लिए सीएम आतिशी, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह भी पहुंचे. जेल की गेट के बाहर ये तीनों उनका इंतजार कर रहे थे. बाहर निकलते ही मनीष  सिसोदिया को उन्होंने गले लगा लिया. इसके बाद संजय सिंह से भी गले मिले और सीएम आतिशी का अभिवादन किया. जेल के बाहर सत्येंद्र जैन के समर्थक उनके लिए नारेबाजी करते देखे गए. 

सत्येंद्र जैन को मिली जमानत तो अरविंद केजरीवाल बोले, 'अमानतुल्लाह खान को भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HC से फटकार के बाद CJP के सौरव और आशुतोष ने वापस ली याचिका, अब 2 बजे का इंतजार
HC से फटकार के बाद CJP के सौरव और आशुतोष ने वापस ली याचिका, अब 2 बजे का इंतजार
सौरव दास और आशुतोष रांका से हाईकोर्ट ने पूछी उम्र, कहा- आप GEN Z नहीं
सौरव दास और आशुतोष रांका से हाईकोर्ट ने पूछी उम्र, कहा- आप GEN Z नहीं
दिल्ली वाले जहरीली हवा के लिए हो जाएं तैयार! आज ही AQI पहुंचा 227
दिल्ली वाले जहरीली हवा के लिए हो जाएं तैयार! आज ही AQI पहुंचा 227
जेल की पिटाई, सोशल मीडिया विवाद, फिर मर्डर! मोनिश हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार
जेल की पिटाई, सोशल मीडिया विवाद, फिर मर्डर! मोनिश हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget