एक्सप्लोरर

AAP सांसद संजय सिंह का निशाना, 'मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री नहीं हैं, वो...'

Sanjay Singh News: संजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत का प्रधानमंत्री कैसे कह सकता है कि हमारी रगों में गरम सिंदूर दौड़ रहा है.

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मोदी जी सेल्समैन हैं, भारत के प्रधानमंत्री नहीं हैं. आप मर जाइए, आपके नाम पर वोट मिल सकता है वो उसको बेच लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक निर्मम इंसान हैं.

'वो सिंदूर के सौदागर हैं, वो सिंदूर के सेल्समैन हैं'

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौत के नाम पर, हत्या के नाम पर, आतंकवाद के नाम पर और वो जवानों की मौत के नाम पर वोट लेना जानते हैं. वो सिंदूर के सौदागर हैं, वो सिंदूर के सेल्समैन हैं. ये बात आज उन्होंने साबित की है कि एक तरफ ऑपरेशन सिंदूर जारी है, एक तरफ वो चार आतंकवादी आज भी खुले घूम रहे हैं, जो हमारी बहनों के सिंदूर उजाड़ने के लिए जिम्मेदार हैं. भारत का प्रधानमंत्री कैसे कह सकता है कि हमारी रगों में गर्म सिंदूर दौड़ रहा है. क्या उन आतंकवादियों को मारा है? उनके खिलाफ कार्रवाई की आपने? बहनों के सिंदूर उजड़ गए और आप उस पर मार्केटिंग कर रहे हैं." 

पीएम मोदी के बयान पर साधा निशाना

दरअसल, राजस्थान के बीकानेर में पीएम मोदी ने गुरुवार (22 मई) को ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, "अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं गर्म सिंदूर बह रहा है." पीएम मोदी के इसी बयान पर संजय सिंह ने निशाना साधते हुए ये बातें कही.

वक्फ कानून को संजय सिंह ने बताया 'गैरसंवैधानिक'

वक्फ कानून का मामला सुप्रीम कोर्ट में है. इस पर संजय सिंह ने कहा कि ये वक्फ बिल पूरी तरीके से गैरसंवैधानिक है. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी का काम देश में नफरत फैलाना है. जमीनों को कब्जा करके अपने दोस्तों को देना तो मोदी जी का यही काम है. मैं वक्फ बिल की जेपीसी में भी था. ये गैरसंवैधानिक है. गैरसंवैधानिक क्यों है क्योंकि बाबा साहेब ने भारत का जो संविधान लिखा उसमें आर्टिकल 25, 26 से लेकर 29 तक ये अधिकार दिया है कि सभी धर्म के लोगों के लिए उनकी धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से पूजा-अचर्ना, उपासना और इबादत करने की आजादी होगी."

'सर्वोच्च न्यायालय से भी अच्छा फैसला आएगा'

संजय सिंह ने कहा, "अपनी धार्मिक संपत्तियों का मैनेजमेंट खुद उस धर्म के लोग करेंगे तो आप कौन होते हैं उसमें घुसने वाले, आप कौन होते हैं उसको लेकर गैरसंवैधानिक कानून बनाने वाले? इसलिए हम इस वक्फ बिल का विरोध कर रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि सर्वोच्च न्यायालय से भी अच्छा फैसला आएगा."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget