एक्सप्लोरर

संजय सिंह हाउस अरेस्ट: BJP पर भड़के अरविंद केजरीवाल, CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'इस तरह की...'

Sanjay Singh House Arrest: आप ने पार्टी के सांसद संजय सिंह को हाउस अरेस्ट किए जाने का दावा किया. संजय सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि उनके सांसद संजय सिंह को जम्मू-कश्मीर में हाउस अरेस्ट कर दिया गया है. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये बीजेपी खुली गुंडागर्दी पर उतर आई है. उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फ़ारूक़ अब्दुल्ला हमारे सांसद संजय सिंह से मिलने गेस्ट हाउस पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें मिलने तक नहीं दिया. इसी मामले पर जम्मू के सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी प्रतिक्रिया दी.

जनता की आवाज दबाई जा रही- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (11 सितंबर) को एक्स पोस्ट में कहा कि संजय सिंह को हाउस अरेस्ट कर रखा है. जनता की आवाज़ दबाई जा रही है, विपक्ष के नेताओं को कैद किया जा रहा है.

इस तरह की हरकतें बार-बार हो रही हैं- सीएम

वहीं जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह सच है कि संजय सिंह नज़रबंद थे, और इसकी वजह सिर्फ़ ज़िम्मेदार लोग ही बता सकते हैं. इस तरह की हरकतें बार-बार हो रही हैं. एक तरफ़ कहा जाता है कि जम्मू-कश्मीर में सब ठीक है, माहौल शांतिपूर्ण है और लोग खुश हैं. लेकिन हक़ीक़त इससे बिल्कुल अलग है.

डोडा विधायक बिना कारण गिरफ्तार- सीएम

सीएम ने कहा कि हमारे ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई की जा रही है और बिना किसी वाजिब कारण के क़ानून-व्यवस्था का दुरुपयोग किया जा रहा है. डोडा विधायक मेहराज मलिक पर लगाया गया पीएसए इसका एक और उदाहरण है, उन्हें बिना किसी वाजिब कारण के गिरफ़्तार किया गया.

गोपाल राय भी बीजेपी पर भड़के

आप नेता गोपाल राय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला हमारे सांसद संजय सिंह से मिलने गेस्ट हाउस पहुंचे. मगर पुलिस ने मुलाकात नहीं होने दी. जनता की आवाज कुचली जा रही है, विपक्षी नेताओं को हिरासत में रखा जा रहा है, BJP की तानाशाही अब खुलकर सामने आ रही है.

आप विधायक के खिलाफ पीएसए

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आप के एक मात्र विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए संजय सिंह श्रीनगर पहुंचे थे. डोडा से विधायक मेहराज मलिक पर जन सुरक्षा कानून (पीएसए) लगाया गया है.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget