एक्सप्लोरर

Sanjay Singh ED Raid: संजय सिंह ने यूं अपने घर किया ED का 'स्वागत', AAP ने जारी की फोटो

Sanjay Singh ED Raids: दिल्ली में ईडी की टीम बुधवार की सुबह आप सांसद संजय सिंह के आवास पर छापेमारी की. ईडी की टीम सुबह लगभग सात बजे संजय सिंह के आवास पर पहुंची और तलाशी शुरू की.

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले के संबंध में बुधवार की सुबह आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) के आवास पर छापे मारे. अधिकारियों ने बताया कि मामले के संबंध में कुछ दूसरे लोगों के घरों पर भी छापे मारे गए. इसके बाद आप की ओर से सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट की गई. इस पोस्ट में संजय सिंह खड़े हैं और उनके बगल में एक पोस्टर लगा है, जिसमें लिखा है कि 'फक्कड़ हाउस में ईडी का स्वागत है.'

ईडी ने सुबह-सुबह आप सांसद के आवास पर छापेमारी की. ईडी की टीम सुबह करीब सात बजे सांसद के आवास पर पहुंची और तलाशी शुरू की. ईडी ने इस मामले में पहले उनके स्टाफ सदस्यों और उनसे जुड़े दूसरे लोगों से पूछताछ की थी. ऐसा आरोप है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की 2021-22 के लिए लाई गई आबकारी नीति ने गुटबंदी को बढ़ावा दिया और कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाया, जिन्होंने इसके लिए कथित तौर पर रिश्वत दी थी. ‘आप’ ने इस आरोप का खंडन किया है.

ईडी ने पीएमएलए के तहत दर्ज किया था केस

गौरतलब है कि दिल्ली के उपराज्यपाल की तरफ से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से इस मामले की जांच कराने की सिफारिश करने के बाद इस नीति को रद्द कर दिया गया था. सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद ईडी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत एक मामला दर्ज किया था.

आबकारी नीति मामले में ही जेल में बंद हैं सिसोदिया

बता दें कि संजय सिंह के घर पर छापेमारी दिल्‍ली में पूर्व में लागू की गई आबकारी नीति के सिलसिले में थी, जिसमें सिसोदिया जेल में बंद हैं. सिसोदिया की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से 15 सितंबर को दोनों पक्षों के वकीलों के संयुक्त अनुरोध के बाद सुनवाई 4 अक्‍टूबर तक के लिए स्थगित कर दी गई थी. सीबीआई और ईडी के खिलाफ पूर्व उपमुख्‍यमंत्री की दो विशेष अनुमति याचिकाएं बुधवार के लिए सूचीबद्ध हैं.

ये भी पढ़ें- दिल्ली बीजेपी ने AAP सांसद संजय सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा, ED के छापे पर कहा- पैसे खाया है तो जवाब देना होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget