एक्सप्लोरर

दिल्ली बीजेपी ने AAP सांसद संजय सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा, ED के छापे पर कहा- पैसे खाया है तो जवाब देना होगा

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में जमानत पर सुनवाई से पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुबह-सुबह AAP के राज्यसभा सांसद Sanjay Singh के परिसरों पर छापेमारी की.

Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय के छापे के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. भारतीय जनता पार्टी ने आप नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि अगर पैसा खाया है तो हिसाब देना पड़ेगा.

दिल्ली बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि शराब घोटाले में उनका नाम आ रहा था. दिनेश अरोरा ने अपने बयान में बताया था . उन्होंने आरोप लगाया कि बिचौलियों से करोडों रुपये लिये गये. आम आदमी पार्टी घोटाले के कारण खत्म हो रही है.सिरसा ने कहा कि शराब घोटाले में आपने पैसे खाया है तो आपको जवाब देना होगा.

Sanjay Singh News: आबकारी नीति मामले में संजय सिंह पर ED के एक्शन पर बोले सांसद के पिता- हमने ऑफर की चाय

आज ही होनी है मनीष सिसोदिया पर सुनवाई
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में जमानत पर सुनवाई से पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुबह-सुबह आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के परिसरों पर छापेमारी की. यह छापेमारी भी दिल्‍ली में पूर्व में लागू की गई आबकारी नीति के सिलसिले में थी जिसमें सिसौदिया जेल में बंद हैं. ईडी की टीम सुबह करीब सात बजे सांसद के आवास पर पहुंची और तलाशी शुरू की. खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी.

ईडी के अधिकारियों ने सिंह के अलावा मामले से जुड़े अन्य लोगों के परिसरों पर भी तलाशी ली. सिसोदिया की जमानत पर शीर्ष अदालत द्वारा 15 सितंबर को दोनों पक्षों के वकीलों के संयुक्त अनुरोध के बाद सुनवाई 4 अक्‍टूबर तक के लिए स्थगित कर दी गई थी.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी के खिलाफ पूर्व उपमुख्‍यमंत्री की दो विशेष अनुमति याचिकाएं बुधवार के लिए सूचीबद्ध हैं. वह कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग जांच का सामना कर रहे हैं और फरवरी से जेल में हैं.

इस बीच, दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे राघव मगुंटा और व्यवसायी दिनेश अरोड़ा को घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की अनुमति दे दी. अरोड़ा और राघव मगुंटा दोनों को ईडी ने गिरफ्तार किया था और फिलहाल जमानत पर हैं.

मामले में ईडी के वकील विशेष लोक अभियोजक एन.के. मट्टा और आरोपी के वकील को विस्‍तार से सुनने के बाद न्यायाधीश ने उन्‍हें जांच में सहयोग करने और जांचकर्ताओं को मामले के बारे में उनके पास मौजूद सभी जानकारी का खुलासा करने का निर्देश जारी किया.

राघव मगुंटा को उच्च न्यायालय ने अगस्त में जमानत दे दी थी क्योंकि ईडी ने राहत देने के उनके आवेदन पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी. ईडी ने कहा था कि आरोपी जांच में सहयोग कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD की चेतावनी, जानें लें मौसम का अपडेट
दिल्ली में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD की चेतावनी, जानें लें मौसम का अपडेट
Delhi News: दिल्ली को और हरा-भरा बनाने की तैयारी, 22 विभाग मिलकर लगाएंगे 70.05 लाख पेड़-पौधे
दिल्ली को और हरा-भरा बनाने की तैयारी, 22 विभाग मिलकर लगाएंगे 70.05 लाख पेड़-पौधे
Delhi News: दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर बच्चों की तस्करी पर हाईकोर्ट सख्त, रेखा गुप्ता सरकार से मांगा जवाब
दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर बच्चों की तस्करी पर हाईकोर्ट सख्त, रेखा गुप्ता सरकार से मांगा जवाब
Delhi: फिल्मी स्टाइल लूट का पर्दाफाश, पिता को ही बनाया बेटे ने शिकार, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा
दिल्ली: फिल्मी स्टाइल लूट का पर्दाफाश, पिता को ही बनाया बेटे ने शिकार, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: ‘हम आपके...', जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिकियों को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा
‘हम आपके...', जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिकियों को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा
हिमाचल: दल बदलने वाले विधायकों को अब मिलेगी सजा! खो देंगे पेंशन का अधिकार, सदन में विधेयक पेश
हिमाचल: दल बदलने वाले विधायकों को अब मिलेगी सजा! खो देंगे पेंशन का अधिकार, सदन में विधेयक पेश
'उनकी नौसेना खत्म, वायुसेना खंडहर...हमें नहीं चाहिए उनका तेल', ईरान पर ट्रंप ने किया प्रचंड जीत का ऐलान | बड़ी बातें
'उनकी नौसेना खत्म, वायुसेना खंडहर...हमें नहीं चाहिए उनका तेल', ईरान पर ट्रंप ने किया प्रचंड जीत का ऐलान | बड़ी बातें
World Richest Cricketer: दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर कौन? लिस्ट में कितने भारतीय खिलाड़ी शामिल
दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर कौन? लिस्ट में कितने भारतीय खिलाड़ी शामिल
Ustaad Bhagat Singh Final Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
Assembly Election 2026 Live: सावधान रहें, EC के नए अधिकारी रद्द कर सकते हैं आपका नामांकन- पार्टी उम्मीदवारों से ऐसा क्यों बोलीं ममता बनर्जी
Assembly Election 2026 Live: सावधान रहें, EC के नए अधिकारी रद्द कर सकते हैं आपका नामांकन- पार्टी उम्मीदवारों से ऐसा क्यों बोलीं ममता बनर्जी
Russia crude oil: रूस कितने रुपये में बेचता है एक बैरल क्रूड ऑयल, यह कच्चा तेल बेचने वाले कितने देशों से महंगा?
रूस कितने रुपये में बेचता है एक बैरल क्रूड ऑयल, यह कच्चा तेल बेचने वाले कितने देशों से महंगा?
Punjab And Sind Bank LBO Recruitment: बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका, पंजाब एंड सिंध बैंक में निकली 1000 पदों पर भर्ती
बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका, पंजाब एंड सिंध बैंक में निकली 1000 पदों पर भर्ती
Embed widget