एक्सप्लोरर

Delhi News: संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज, BJP बोली- 'अगर कोई घोटाला नहीं हुआ है तो...'

Sanjay Singh Bail Rejected: आप सांसद संजय सिंह की शुक्रवार (22 दिसंबर) को दिल्ली की एक कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी. 4 अक्टूबर को संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया था.

Delhi: दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) की जमानत याचिका शुक्रवार (22 दिसंबर) को खारिज हो गई. इस पर अब बीजेपी ने निशाना साधा है. हरीश खुराना ने कहा कि बार बार बेल रिजेक्ट होना इस बात को दर्शाता है कि ये लोग दोषी हैं. उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर लिया.

हरीश खुराना का आप पर हमला 

हरीश खुराना ने कहा कि उनकी (मनीष सिसौदिया और संजय सिंह) अदालत द्वारा बार-बार जमानत याचिका खारिज होना दिखाता है कि वे दोषी हैं. हालांकि, आप नेता खुद को ईमानदारी का प्रमाण पत्र देने का मौका नहीं छोड़ते हैं. कोर्ट के द्वारा बार-बार इन लोगों का बेल रिजेक्ट होना ये बताता है की ये लोग दोषी हैं और इन्होंने कहीं न कहीं घोटाला किया है, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी आम आदमी के नेता अपने इमानदारी का प्रमाण पत्र देने से चुकते नहीं है और कहते हैं की कोई घोटाला हुआ ही नहीं है. मैं आम आदमी के नेता और अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि अगर कोई घोटाला नहीं हुआ है तो कोर्ट बार-बार उनकी बेल रिजेक्ट क्यों कर रही है.

बीजेपी नेता हरीश खुराना ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल जितना मर्जी ईडी के सवालों से भाग लें एक दिन उन्हें जवाब देना होगा और सलाखों के पिछे जाना होगा."

बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने संजय सिंह की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी.  विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल ने राज्यसभा सदस्य सिंह की जमानत याचिका खारिज की.  इससे पहले गुरुवार (21 दिसंबर) को अदालत ने अपनी कार्यवाही स्थगित कर दी थी और कहा था कि वह संजय सिंह की जमानत याचिका पर 22 दिसंबर को फैसला सुनाएगी.  

आप सांसद की जमानत अर्जी पर बहस के दौरान उनके वकील ने कहा था कि संजय सिंह को रिश्वत देने के बारे में आरोपी से सरकारी गवाह बने दिनेश अरोड़ा और अन्य गवाहों के बयानों में विरोधाभास हैं. ईडी ने संजय सिंह के आवेदन का विरोध करते हुए कहा था कि जांच अभी चल रही है और अगर उन्हें जमानत पर रिहा किया गया तो वह जांच में बाधा डाल सकते हैं, सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं और गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं. 

ईडी ने संजय सिंह को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था. ईडी ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने अब वापस ली जा चुकी आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को आर्थिक लाभ हुआ. सिंह ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है.

ये भी पढ़ें: Signature View Apartment: मुखर्जी नगर का सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट रहने लायक नहीं, MCD ने खाली करने का नोटिस थमाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget