एक्सप्लोरर

Signature View Apartment: मुखर्जी नगर का सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट रहने लायक नहीं, MCD ने खाली करने का नोटिस थमाया

Signature View Apartment Demolition: एमसीडी की ओर से 18 दिसंबर को जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट रहने लायक नहीं है. इसे सात दिनों में खाली कर देना चाहिए.

Delhi: दिल्ली के मुखर्जी नगर (Mukherjee Nagar) में बने ‘सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट’ (Signature View Apartment) के निवासियों को एमसीडी (MCD) ने बेदखली का नोटिस जारी किया है. एमसीडी ने सोसायटी को 'इंसानों के रहने के लिए अयोग्य' घोषित करते हुए सोमवार तक लोगों से इसे खाली करने के लिए कहा है. 2007-09 में मध्यम आय समूह (MIG) और उच्च आय समूह (HIG) के 336 फ्लैटों के साथ निर्मित इस अपार्टमेंट परिसर को निर्माण संबंधी कुछ मुद्दे के कारण दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने ध्वस्त करने का फैसला किया है.

18 दिसंबर को जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि सोसायटी खतरनाक और रहने लायक नहीं है और निवासियों को इसे सात दिनों में खाली कर देना चाहिए. रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने कहा कि वे सोसाइटी खाली करने के लिए तैयार हैं, बशर्ते कि नए फ्लैटों के निर्माण तक उन्हें प्राधिकरण की ओर से किराए का भुगतान किया जाए. स्थानीय लोगों की ओर से खराब गुणवत्ता वाले निर्माण की शिकायतें करने के बाद डीडीए की ओर से नियुक्त एक संरचनात्मक सलाहकार की सलाह पर टावर को ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया.

साल 2011-12 में लोगों को किया गया था आवंटित

गौरतलब है कि मुखर्जी नगर का सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट 2007-09 में बना था. इसके बाद 2011-12 में यह लोगों को आवंटित किया गया. हालांकि, कुछ ही समय बाद सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट को असुरक्षित घोषित कर दिया गया. इसमें 336 एचआईजी और एमआईजी फ्लैट्स हैं. सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट के निर्माण के दो से तीन साल बाद ही यह असुरक्षित हो गई. इस पर दिल्ली के एलजी ने भी संज्ञान लेते हुए 24 जनवरी को निर्देश दिया था कि लापरवाह अधिकारियों, कॉन्ट्रैक्टरों, बिल्डरों और कंस्ट्रक्शन एजेंसी के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करवाने के साथ भ्रष्टाचार की जांच भी करवाई जाए. अब एमसीडी की ओर से अपार्टमेंट को खाली करने के लिए नोटिस भेजा गया है, जिसे बाद इसे ध्वस्त  किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- New Year 2024: 31 दिसंबर से पहले कर लें ये काम, नहीं तो होगा नुकसान, बदलने वाले हैं नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget