एक्सप्लोरर

वक्फ बिल पर AAP सांसद संजय ने किया JDU और TDP का जिक्र, 'इनके अंदर भी...'

Sanjay Singh News: आप सांसद संजय सिंह ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन का खास मतलब अपने कुछ दोस्तों को जमीन देना है. जब ये बिल सदन में आएगा तो हम इसका विरोध करेंगे.

Sanjay Singh On Waqf Amendment Bill: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने सरकार पर रेल, सेल, एयरपोर्ट और अयोध्या में भारतीय सेना की जमीन को हड़पकर उद्योपतियों को देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अब इनकी नजर वक्फ बोर्ड की जमीन पर है.

आप सांसद संजय सिंह ने एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत में कहा, ''वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन का खास मतलब है कि अपने कुछ दोस्तों को जमीन देना है. पूरे हिंदुस्तान में 8 लाख एकड़ जमीन है. इस जमीन पर इनकी नजर है और जब ये बिल सदन में आएगा तो हम इसका विरोध करेंगे.''

बोर्ड में अनियमितता और घोटाले को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ''सरकार किसकी है? आप कार्रवाई कीजिए न. इसमें अगर कोई अनियमितताएं या घोटाला है तो आप इसकी जांच कीजिए और कार्रवाई कीजिए. लेकिन आप किसी की संपत्ति थोड़े हड़प सकते हैं. ये वक्फ की संपत्तियां मुस्लिम समुदाय के पुरखो के द्वारा निश्चित काम के लिए है.'' 

उन्होंने आगे कहा, ''ये जमीन पुण्य के लिए काम के लिए है. किसी के रहने के लिए, कही से आमदनी हो तो किसी की शिक्षा के लिए है. आप किसी गलतफहमी में न रहिए. ये जमीनों को कब्जा करके किसी को देने की इनकी योजना है. मैं सरकार पर सीधा आरोप लगा रहा हूं और उसके पीछे का आधार ये है कि इन्होंने अभी अयोध्या में भारतीय सेना की साढ़े तेरह हजार एकड़ जमीन उठाकर अपने दोस्त को दे दिया''. 

अब जेपीसी ये मामला चला गया है तो वहां पर ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी में आपलोंगों के साथ तमाम लोगों की राय ले ली जाएगी तो उसके बाद में अपील आएगा तो आप सपोर्ट करेंगे? इस सवाल पर संजय सिंह ने कहा, ''मैं ये कहता हूं कि दो इनके साथ की सहयोगी पार्टियां हैं, वो वक्फ को और मजबूत करने की बात वो करते हैं.''

संजय सिंह ने कहा, ''चाहे वो टीडीपी हो या जेडीयू हो वक्फ को और मजबूत करने की बात करते हैं और एक जो अगुवा पार्टी है वो वक्फ की संपत्तियों को हड़पने की योजना बना रहे हैं. इनके अंदर भी तय करना है और हमलोगों को भी तय करना है. बिल आएगा तो विरोध करेंगे.'' 

ये भी पढ़ें:

दिल्ली के CM केजरीवाल को राहत नहीं, 20 अगस्त तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget