एक्सप्लोरर

लाल किले पर PM मोदी की स्पीच पर संजय सिंह बोले, 'भारत के प्रधानमंत्री 24 घंटे इतनी ज्यादा...'

Sanjay Singh News: आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा पीएम मोदी का भाषण मैंने सुना, वो अपनी पूरी ऊर्जा विपक्ष को टारगेट करने पर लगाते हैं. कम से कम एक दिन तो बख्श देना चाहिए.

Sanjay Singh On PM Modi Speech: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि पीएम के भाषण में देश के लिए कोई विजन नहीं था. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वो अपनी पूरी ऊर्जा सिर्फ विपक्ष को टारगेट करने पर लगाते हैं.

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, ''बड़े अफसोस के साथ ये कहना पड़ रहा है कि 15 अगस्त का भाषण किसी भी प्रधानमंत्री के लिए एक विजन होता है. देश के लिए वो क्या सोचता है, वो क्या करना चाहता है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को इस पर चर्चा करनी चाहिए.''

बेरोजगारी, महंगाई और किसानों पर कोई चर्चा नहीं- संजय सिंह

उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा, ''उन्हें इस बात पर चर्चा करनी चाहिए थी कि कैसे वो देश को प्रगति के रास्ते में पर लेकर जाएंगे, कैसे देश के लोगों का विकास करेंगे? बेरोजगार खत्म करेंगे, कैसे महंगाई को कम करेंगे? किसानों को फसल का दाम कैसे मिलेगा? लेकिन कोई चर्चा नहीं हुई. वही, गाली गलौज की भाषा का इस्तेमाल हुआ.''

पीएम अपनी ऊर्जा विपक्ष को टारगेट करने पर लगाते हैं- संजय सिंह

आप नेता ने आरोप लगाते हुए कहा, ''भाषण में जो मैंने सुना कि वो पूरी ऊर्जा विपक्ष को टारगेट करने पर लगाते हैं. एकाध दिन तो बख्श देना चाहिए न. संसद में गालियां देते हैं. रैलियां करते हैं तो गालियां देते हैं. भारत के प्रधानमंत्री 24 घंटे इतनी ज्यादा नफरतों से भरे हुए हैं कि वो देश की तरक्की के बारे में सोच ही नहीं पाते.''

नफरतों से भरे हुए व्यक्ति का भाषण था- संजय सिंह

AAP सांसद ने आगे कहा, ''उनका एक ही मकसद है विपक्ष को आरोपित करो और उन्हें गालियां दो. अफसोसजनक बात ये है कि आज का भाषण प्रधानमंत्री का भाषण नहीं था, जैसे मालूम पड़ता है कि किसी नफरतों से भरे हुए व्यक्ति का भाषण था.'' 

ये भी पढ़ें:

स्वतंत्रता दिवस पर 1160 से अधिक कैदियों को सजा में छूट, दिल्ली जेल के DG का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लौट रहे अभिजीत दीपके ने राहुल गांधी से कहा- बहुत-बहुत शुक्रिया, आपने...
दिल्ली लौट रहे अभिजीत दीपके ने राहुल गांधी से कहा- बहुत-बहुत शुक्रिया, आपने...
'यह इमरजेंसी से भी बदतर...', आशुतोष और सौरव की हिरासत पर भड़कीं आतिशी
'यह इमरजेंसी से भी बदतर...', आशुतोष और सौरव की हिरासत पर भड़कीं आतिशी
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
दिल्ली: रामलीला-दुर्गा पूजा के चलते इन रास्तों पर रहेगा जाम, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
दिल्ली: रामलीला-दुर्गा पूजा के चलते इन रास्तों पर रहेगा जाम, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget